सीबीसीआई ने 37वीं आम सभा में नई कार्यकारी समिति का चुनाव किया
वाटिकन न्यूज
बेंगलुरु, 7 फरवरी 2026 (काथलिक कनेक्ट) : भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन (सीबीसीआई) ने 7 फरवरी 2026 को बेंगलुरु में हुई 37वीं आम सभा में दो साल के लिए नई कार्यकारी समिति का चुनाव किया। यह चुनाव शुक्रवार को बेंगलुरु के संत जॉन्स मेडिकल कॉलेज में सीबीसीआई की चल रही आम सभा के दौरान हुआ।
हैदराबाद के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल एंथनी पूला को भारतीय काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष चुने गये। त्रिवेंद्रम के महाधर्माध्यक्ष थॉमस मार कूरिलोस को प्रथम उपाध्यक्ष एवं कोट्टायम के महाधर्माध्यक्ष मैथ्यू मूलक्कट को द्वितीय उपाध्यक्ष चुना गया। महाधर्माध्यक्ष अनिल कूटो को सीबीसीआई का महासचिव फिर से चुना गया, जिससे वे सम्मेलन के राष्ट्रीय प्रेरिताई और प्रशासनिक कार्य को समन्वय करने की अपनी ज़िम्मेदारी जारी रखेंगे।
नई चुनी गई कार्यकारी समिति भारत में काथलिक कलीसिया और पूजन-विधियों की विविधता को दिखाती है। महाधर्माध्यक्ष अनिल काउटो लैटिन रीति से हैं, महाधर्माध्यक्ष थॉमस मार कूरिलोस सिरो-मलंकरा रीति का प्रतिनिधित्व करते हैं, और महाधर्माध्यक्ष मैथ्यू मूलक्कट सिरो-मालाबार रीति से हैं।
सीबीसीआई ने पिछले कार्यकारी समिति अध्यक्ष महाधर्माध्यक्ष मार एंड्रयूज थजथ, महाधर्माध्यक्ष जॉर्ज एंथनीसामी प्रथम उपाध्यक्ष और महाधर्माध्यक्ष बिशप जोसेफ मार थॉमस द्वितीय उपाध्यक्ष को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here