खोज

 प्रवासी मजदूरों के लिए नास्ता तैयार कर रहे धर्माध्यक्ष आनंद, फादर टोमी और टीम प्रवासी मजदूरों के लिए नास्ता तैयार कर रहे धर्माध्यक्ष आनंद, फादर टोमी और टीम 

प्रवासी मजदूरों की मदद में हजारीबाग धर्मप्रांत के काथलिक

कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न संकट ने पूरे देश को तबाह कर दिया है, विशेषकर, महा नगरों में प्रवासी मजदूर और गरीबों की स्थिति अत्यन्त दयनीय हो गई है। सरकार ने पिछले सप्ताह से प्रवासी मजदूरों को अपने घर लौटने की छूट दे दी है और उनके लिए विशेष ट्रेन की सुविधा प्रदान की। अपने घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों को क्वांटाइन में रखा जा रहा है। हजारीबाग के धर्माध्यक्ष के नेतृत्व इन मजदूरों की मदद की जा रही है।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 30 मई 2020 (ऑन लाइन झारखंड न्यूज) : कोविद -19 महामारी के कारण लॉकबंदी में हजारीबाग धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष आनंद जोजो के नेतृत्व में जन विकास केंद्र, हजारीबाग की विभिन्न संस्थाओं की धर्मबहनों ने गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों के बीच राशन और उपयोगी सामानों का वितरण किया।

नाश्ता तैयार करते हुए फादर मनोज और धर्मबहनें
नाश्ता तैयार करते हुए फादर मनोज और धर्मबहनें

हजारीबाग बिशप हाउस

फिलहाल हजारीबाग बिशप हाउस और जन विकास केंद्र हजारीबाग मिल कर लगभग 300 प्रवासी मजदूरों के लिए नाश्ते का प्रबंध कर रही हैं। जो मुम्बई, दिल्ली कोलकाता चेनई जैसे महानगरों से हजारीबाग लौटे हैं। करीब 300 प्रवासी मजदूरों को हजारीबाग हिल के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस और सिलवार के आइ टी आइ कॉलेज में क्वारंटाईन किया गया है। यह सेवा कार्य 24.05.2020 से चल रहा है। इस सेवा कार्य में नास्ता तैयार करने में हजारीबाग के धर्माध्यक्ष माननीय आनंद जोजो, बिशप हाउस के सभी फादरगण, संत अन्ना की धर्म बहनें, हॉली क्रॉस स्नेह सदन की धर्म बहनें, होली फैमिली की धर्म बहनें, हजारीबाग पल्ली के कुछ युवक और हजारीबाग काथलिक सभा के कुछ सदस्य सहयोग दे रहे हैं। नास्ते में उन्हें पूड़ी और सब्जी दी जाती है। हजारीबाग बिशप हाउस में नास्ता तैयार कर फिर पैकेट बनाकर ट्वारंटाइन सेंटर पहुँचाया जाता है।  

 हजारीबाग काथलिक समुदाय, लोकल प्रशासन की मदद एवं प्रवासी क्वारंटाइन मजदूरों की निस्वार्थ सेवा कर रहा है। हजारीबाग के विभिन्न प्रखंडों के गरीब परिवारों के लिए राशन बांटने का कार्य हजारीबाग धर्मप्रांत की सभी पल्लियों में अभी भी जारी है।

नास्ता तैयार कते हुए  टीम के सदस्य
नास्ता तैयार कते हुए टीम के सदस्य

होली क्रॉस इंस्टीट्यूट

 31 मार्च 2020 से ही होली क्रॉस इंस्टीट्यूट सोसाइटी ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए जिला प्रशासन को 200 लंच पैकेट की आपूर्ति शुरु किया। 01 अप्रैल से 10 अप्रैल 2020 तक, 5000 परिवारों के लिए 5000 प्रावधान किटों की मदद की गई। जिला प्रशासन और रेड क्रॉस सोसाइटी को हर दिन 500 पकौड़े गरीबों और जरूरतमंदों को बांटे जाने के लिए दिए गए थे। प्रत्येक पैकेट में 2 किलोग्राम चावल, 250 ग्राम दाल, 200 मिली। सरसों का तेल और 100 ग्राम मसाला पैकेट जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहनों द्वारा पैक किए गए सामानों को हजारीबाग जिले के विभिन्न ब्लॉकों में गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचाया जा रहा है। अभी भी होली क्रॉस धर्मबहनें जरुरतमंद परिवारों की आर्थिक मदद कर रही हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 May 2020, 13:25