खोज

फादर स्टेन स्वामी फादर स्टेन स्वामी 

येसु समाजी फादर स्टेन स्वामी का अस्पताल में निधन

एल्गार परिषद मामले में आरोपी स्टेन स्वामी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में एक साल पहले हुई थी गिरफ्तारी। आज बॉम्बे हाईकोर्ट में स्वामी की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

मुंबई, सोमवार 5 जुलाई 2021 (प्रोविंस खबर) : एल्गार परिषद मामले में आरोपी रहे येसु समाजी फादर स्टेन स्वामी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। स्वामी पार्किसंस समेत कई बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले महीने वे कोविड पीड़ित भी हुए थे। बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक सुनवाई के दौरान उनके वकील ने इस बात की जानकारी दी।

आज ही स्टेन स्वामी की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान स्टेन स्वामी के वकील ने कहा कि बड़े भारी मन से कोर्ट को सूचित करना पड़ रहा है कि फादर स्टेन स्वामी का निधन हो गया है। वे एल्गार परिषद मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने फादर स्टेन स्वामी को अक्टूबर 2020 में गिरफ्तार किया था, तब से उन्हें तालोजा जेल हॉस्पिटल में रखा गया था। जेल में बहुत ज्यादा तबीयत खराब होने की वजह से 30 मई को उन्हें होली फामिली अस्पताल में भर्ती कराया गया।लम्बे इलाज के बावजूद उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं आया और सोमवार 5 जुलाई 2021 को उनहोंने अंतिम सांस ली।

जमशेदपूर प्रोविंस के सदस्य थे फादर स्वामी

येसु समाजियों के जमशेदपूर प्रोविंस के प्रविंशियल फादर जेरी कटीनो ने सूचित किया कि दलित और गरीब आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा हेतु काम करने वाले जमशेदपूर प्रोविंस के सदस्य फादर स्टेन स्वामी की मृत्यु से पूरा येसु धर्मसमाज दुखित है। फादर स्टेन स्वामी 64 वर्षों तक येसु समाज के सदस्य और 51 वर्षों तक पुरोहित के रुप में अपना जीवन बिताया। जमशेदपूर प्रोविंस के सदस्यों की ओर से फादर जेरी ने फादर स्टेन स्वामी के परिवार के सदस्यों, मित्रों, वकीलों और सभी शुभचिंतकों को हार्दिक संवेदना व्यक्त  की, जिन्होंने जेल में, दुख में उनका साथ दिया और उनके लिए प्रार्थना की।

फादर जेरी ने फादर स्टेन स्वामी के जीवन दान के लिए पिता ईश्वर को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि फादर स्टेन स्वामी के अंतिम संस्कार के बारे बाद में सूचित किया जाएगा।

05 July 2021, 16:47