खोज

काहिरा के कॉफ्टिक गिरजाघर में आगजनी में 41 लोगों की मौत के बाद दफनक्रिया में भाग लेते लोग काहिरा के कॉफ्टिक गिरजाघर में आगजनी में 41 लोगों की मौत के बाद दफनक्रिया में भाग लेते लोग  (AFP or licensors)

मिस्र में कॉप्टिक चर्च में आगजनी पर सन्त पापा का शोक

मिस्र के गीज़ा शहर के एक कॉप्टिक काथलिक गिरजाघर में लगी आग पर सन्त पापा फ्राँसिस ने गहन शोक व्यक्त किया है, जिसमें एक धर्माध्यक्ष एवं कई बच्चों सहित कम से कम 41 लोगों के प्राण चले गये हैं। रविवार को गीज़ा स्थित आबू सैफैन गिरजाघर में लगी आग में धर्माध्यक्ष अब्दुल भकित की भी मौत हो गई थी।

जूलयट जेनेवीव क्रिस्टफर-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 19 अगस्त 2022 (रेई, वाटिकन सिटी): मिस्र के गीज़ा शहर के एक कॉप्टिक काथलिक गिरजाघर में लगी आग पर सन्त पापा फ्राँसिस ने गहन शोक व्यक्त किया है, जिसमें एक धर्माध्यक्ष एवं कई बच्चों सहित कम से कम 41 लोगों के प्राण चले गये हैं। रविवार को गीज़ा स्थित आबू सैफैन गिरजाघर में लगी आग में धर्माध्यक्ष अब्दुल भकित की भी मौत हो गई थी।   

"हार्दिक संवेदना"

कॉप्टिक काथलिक कलीसिया के शीर्ष पोप तावाद्रोस द्वितीय को एक तार सन्देश भेजकर सन्त पापा फ्राँसिस ने उक्त दुर्घटना के लिये गहन शोक व्यक्त कर मृतकों की चिर शान्ति एवं घायलों के स्वाथ्यलाभ हेतु प्रार्थना की।

सन्त पापा फ्राँसिस की ओर से वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन द्वारा भेजे गये तार सन्देश में कहा गया कि इस दुखद घटना, विशेष रूप से, धर्माध्यक्ष भकित एवं कई बच्चों की मृत्यु के बारे में सुनकर सन्त पापा को "गहरा दुख" हुआ है। मृतकों के परिवारों एवं इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के प्रति सन्त पापा फ्राँसिस अपनी    "हार्दिक संवेदना व्यक्त करते तथा प्रार्थनाओं द्वारा अपनी आध्यात्मिक निकटता का आश्वासन देते हैं।"

सन्त पापा पीड़ितों और उनके परिवारों को "सर्वशक्तिमान ईश्वर के दयालु प्रेम" के सिपुर्द करते तथा सभी के लिये "प्रभु में सांत्वना और शक्ति" का आह्वान करते हैं।

गृह मंत्रालय के अनुसार

मिस्र के गृह मंत्रालय ने कहा है कि आग बिजली की खराबी के कारण दूसरी मंजिल के एयर कंडीशनिंग में शुरु हुई थी और जल्द ही गिरजाघर में फैल गई। मंत्रालय के अनुसार, मौत का प्रमुख कारण धुएँ में सांस लेना था। मंत्रालय के अनुसार, मौत का मुख्य कारण धुआं साँस लेना था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 August 2022, 12:17