खोज

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी महिला ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी महिला  (AFP or licensors)

ऑस्ट्रेलियाई धर्माध्यक्ष : आदिवासी आवाज जनमत संग्रह भी 'एक नैतिक मुद्दा'

ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी आवाज जनमत संग्रह, न केवल एक राजनीतिक मुद्दा है बल्कि एक नैतिक मुद्दा भी, उक्त बात ऑस्ट्रेलिया के काथलिक धर्माध्यक्षों ने कही है।

वाटिकन न्यूज

ऑस्ट्रेलिया, मंगलवार, 26 सितंबर 2023 (रेई) : ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी आवाज जनमत संग्रह 2023, जिसको 14 अक्टूबर को निर्धारित किया गया है, उसके पूर्व ऑस्ट्रेलिया के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन ने एक बयान जारी किया है एवं वोट देनेवालों को निमंत्रण दिया है कि वे इस मुद्दे पर खुद को शिक्षित करें एवं दूसरों की चिंताओं को सुनें।

ऑस्ट्रेलियाई लोग इस बात पर मतदान करेंगे कि क्या ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों को मान्यता देकर और आदिवासी और तोर्रेस स्ट्रेट ट्वीप निवासी की आवाज नामक संस्था की स्थापना करके संविधान में बदलाव किया जाए।  

वार्ता में संलग्न

अपने बयान में धर्माध्यक्षों ने कहा है कि मुद्दा प्रस्तावित संवैधानिक परिवर्तन के आसपास "सिर्फ राजनीतिक नहीं", बल्कि "नैतिक और नीतिपरक" भी हैं।

जनमत संग्रह पर धर्माध्यक्ष लोगों को हाँ या ना पर वोट देने की सलाह नहीं देते। बल्कि वे मतदाताओं से अपने देश के अतीत, वर्तमान और भविष्य पर विचार करने और उसे समझने का आग्रह करते हैं।

धर्माध्यक्षों ने लिखा है, “हमें सच्चाई देखना है कि आदिवासी एवं तोर्रेस स्ट्रेट द्वीप पर लोगों ने क्या झेला है और नुकसान का अनुभव आज तक कई लोग करते हैं। न्याय मांग करता है कि हम उस नुकसान पर सुधार करें।”

धर्माध्यक्षों ने आस्ट्रेलियाई लोगों से उलुरु वक्तव्य को दिल से पढ़ने का आह्वान किया है। यह वक्तव्य गैर-आदिवासी आस्ट्रेलियाई लोगों को संबोधित है, और उन्हें संसद में आवाज देकर आदिवासी अधिकारों को साकार करने में मदद करने के लिए सुधार का आह्वान करता है।

धर्माध्यक्षों ने ऑस्ट्रेलिया के लोगों को प्रोत्साहन दिया है कि वे दूसरों से बात करें, उनकी उम्मीदों एवं भय को सुनें, जिसमें आदिवासी एवं तोर्रेस स्ट्रेट द्वीप के निवासी शामिल हैं।

वे लोगों से "ऐसे तरीके से कार्य करने का आह्वान करते हैं जो आदिवासी और तोरेस स्ट्रेट ट्वीप के लोगों को होनेवाले नुकसान का निवारण करने के लिए प्रतिबद्ध हो और उन्हें अपनी क्षमता तक पहुंचने की अनुमति दे।"

धर्माध्यक्षों ने अमाजोन के आदिवासियों के लिए संत पापा के शब्दों को याद किया है जिसमें उन्होंने कहा था, “वे हमारे प्रमुख संवाद के भागीदार हैं, जिनसे हमें सबसे अधिक सीखना है... उनके शब्द, उनकी आशाएँ और उनके डर को लेकर मेज पर सबसे आधिकारिक आवाज होने चाहिए... अन्यथा, परिणाम, एक बार फिर, कुछ लोगों द्वारा कुछ लोगों के लिए तैयार की गई एक योजना मात्र रह जाएगा।"

धर्माध्यक्षों ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी लोगों के लिए यही कहा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया जनमत संग्रह

2023 ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी आवाज जनमत संग्रह 14 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया जाएगा।

यदि मंजूरी मिल जाती है, तो आदिवासी और तोरेस स्ट्रेट ट्वीप आवाज "आदिवासी और तोरेस स्ट्रेट ट्वीप के लोगों से संबंधित मामलों पर राष्ट्रमंडल की संसद और कार्यकारी सरकार को प्रतिनिधित्व देगा।"

इसके अलावा, संसद के पास "आदिवासी और तोरेस स्ट्रेट ट्वीप आवाज से संबंधित मामलों के संबंध में कानून बनाने की शक्ति होगी, जिसमें इसकी संरचना, कार्य, शक्तियाँ और प्रक्रियाएँ शामिल हैं।"

 

26 September 2023, 16:25