खोज

2024.02.12 एन्से-ए-व्यू-मिरागोएन के धर्माध्यक्ष पियरे-आंद्रे डुमास 2024.02.12 एन्से-ए-व्यू-मिरागोएन के धर्माध्यक्ष पियरे-आंद्रे डुमास  

हैती के धर्माध्यक्ष डुमास एक विस्फोट में घायल हो गए

हैती के एन्से-ए-व्यू-मिरागोएन के धर्माध्यक्ष पियरे-आंद्रे डुमास और हाईटियन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के उपाध्यक्ष, जिन्होंने कैरेबियाई देश में बेरोकटोक हिंसा की निंदा की है, एक विस्फोट में घायल हो गए हैं, लेकिन उनकी स्थिति 'स्थिर' है।

वाटिकन न्यूज

पोर्ट-औ-प्रिंस, बुधवार 21 फरवरी 2023 (ऑस्सर्वातोरे रोमानो) : हाईटियन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की सूचना अनुसार, हाईटियन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के उपाध्यक्ष और एन्से-ए-व्यू-मिरागोएन के धर्माध्यक्ष पियरे-आंद्रे डुमास रविवार को उस घर में हुए "विस्फोट" से घायल हो गये, जहां वे देश की राजधानी पोर्ट-औ-प्रिंस की अपनी यात्रा के दौरान रह रहे थे।

सम्मेलन के उप स्थायी सचिव, फादर जीन रोडनी ब्रेविल द्वारा हस्ताक्षरित धर्माध्यक्षों के एक नोट के अनुसार, "धर्माध्यक्ष डुमास का स्वास्थ्य स्थिर है।"

यह खबर ऐसे समय आई है जब देश के पश्चिमी हिस्से में सुरक्षा स्थिति में सुधार के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। हाल की घटनाओं में, एक सशस्त्र समूह ने पोर्ट-औ-प्रिंस और मिरेबलाइस के बीच यात्रियों को ले जा रही एक मिनीबस पर हमला किया, जिसमें कम से कम 10 लोग हताहत हुए। माना जाता है कि आपराधिक गिरोह "400 मावोज़ो" के कुछ सदस्य इसमें शामिल थे।

हिंसा की चपेट में

हैती लंबे समय से क्षेत्र पर नियंत्रण पाने की होड़ में लगे विभिन्न गिरोहों की हिंसा की चपेट में है। संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि जनवरी 2024 दो वर्षों में सबसे खूनी महीना था, जिसमें कम से कम 1,108 लोग मारे गए, घायल हुए, या अपहरण किए गए।

हाल के दिनों में, अंतरिम प्रधान मंत्री एरियल हेनरी के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शनों के दौरान प्रमुख हाईटियन शहरों का माहौल बहुत अधिक अशांत हो गया है

नवीन गतिविधि

स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, हाईटियन न्याय प्रणाली ने राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या में उनकी कथित संलिप्तता के लिए पूर्व प्रथम महिला मार्टीन मोइसे, पूर्व प्रधान मंत्री क्लाउड जोसेफ और हाईटियन राष्ट्रीय पुलिस के पूर्व प्रमुख लियोन चार्ल्स सहित लगभग पचास लोगों को दोषी ठहराया है।  राजनेता की 7 जुलाई, 2021 को पोर्ट-ऑ-प्रिंस में उनके आवास पर कोलंबियाई भाड़े के सैनिकों के एक समूह द्वारा हत्या कर दी गई थी।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

21 February 2024, 15:17