खोज

मडागास्कर में चक्रवात से ध्वस्त घर मडागास्कर में चक्रवात से ध्वस्त घर 

मडागास्कर में आयी चक्रवात से 11 लोगों की मौत

उत्तरी मडागास्कर में चक्रवात आने से कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की खबर है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार 31 मार्च 2024 : उत्तरी मडागास्कर में चक्रवात आने से कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की खबर मिली है। मडागास्कर की मीडिया का कहना है कि भारी बाढ़ में छह लोग डूब गए  और पांच अन्य की जान घर ढहने या पेड़ गिरने से चली गई।

चक्रवात गैमेन को हिंद महासागर द्वीप को बायपास करने का अनुमान था, लेकिन इसने अपना रास्ता बदल लिया, जिससे सैकड़ों घर बर्बाद हो गए।

यह 150 किमी प्रति घंटे की औसत हवाओं और 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है।

हवाई फुटेज में बाढ़ग्रस्त बस्तियों को दिखाया गया है, क्योंकि लोग अपने घरों से निवासियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

घातक चक्रवात 48 घंटे की अवधि में मेडागास्कर के उत्तर-पूर्व को पार कर गया। चक्रवात गैमेन का असर करीब 34,800 लोगों पर पड़ा है और करीब 1,600 घरों में बाढ़ की वजह से पानी भर चुका है। लगभग 18,565 लोगों या 4,849 परिवारों को सुरक्षित स्थान पर शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

सड़कें बाधित, यातायात प्रभावित

मडागास्कर में सड़कों पर भी पानी भर गया है। मडागास्कर में चक्रवात गैमेन की वजह से कई जगहों पर बाढ़ आई गई है और इस वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी हो रही है।

राष्ट्रीय जोखिम एवं आपदा प्रबंधन ब्यूरो ने कहा कि लोग अभी भी लापता हैं।

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 March 2024, 11:46