खोज

2026.01.12 कार्डिनल परोलिन ब्रसेल्स में महागिरजाघर की 800वीं वर्षगाँठ मनाते हुए  2026.01.12 कार्डिनल परोलिन ब्रसेल्स में महागिरजाघर की 800वीं वर्षगाँठ मनाते हुए  

संत मिखाएल और गुडुला गिरजाघर की तस्वीर

संत मिखाएल और गुडुला के महागिरजाघर की पहली नींव 1226 में रखी गई थी, जब ब्रेबेंट के ड्यूक हेनरी द्वितीय ने फ्रांस और जर्मनी को जोड़नेवाले रास्तों के चौराहे पर एक खास जगह पर गिरजाघर बनाने का फैसला किया था।

वाटिकन न्यूज

ब्रसेल्स, मंगलवार, 13 जनवरी 2026 (रेई) : कार्डिनल परोलिन के लिए महागिरजाघर के दो संरक्षक संत एक ऐसे मिशन को दिखाते हैं जो आज भी बहुत महत्वपूर्ण है।

संत मिखाएल “सतर्कता और समझदारी” दिखाते हैं, जबकि संत गुडुला “दैनिक निष्ठा” दिखाते हैं।

उन्होंने कहा कि साथ मिलकर, वे एक ऐसी कलीसिया का चेहरा दिखाते हैं जिसमें सच्चाई और सेवा, मजबूती और नरमी एक साथ दिखाई देता है।

ब्रसेल्स और यूरोपीय दुर्बलता

कार्डिनल परोलिन ने कहा कि यूरोपीय संघ के कई संस्थानों का घर, ब्रसेल्स एक ऐसा शहर है जो मुलाकातों और मतभेदों को सुलझाने की काबिलियत से बना है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यूरोप खुद इस समय “बहुत कमजोर स्थिति से गुजर रहा है, जो न सिर्फ राजनीतिक और सामाजिक, बल्कि आंतरिक और सांस्कृतिक डर एवं दरारों से पहचाना जाता है।”

एक असंबद्ध कलीसिया?

रॉबर्ट शुमान, कोनराड एडेनॉयर और अल्सीदे दी गस्परी जैसे लोगों की याद करते हुए – जो युद्ध के बाद यूरोप में मेल-मिलाप के नायक बने – कार्डिनल ने न सिर्फ यूरोप के संस्थानों को फिर से बनाने की जरूरत पर जोर दिया, बल्कि इसके लोगों में एक-दूसरे पर भरोसे की भावना को भी बढ़ाने की बात कही।

उन्होंने कहा, “कलीसिया इतिहास के ऊपर नहीं है, न ही इसमें समाहित होती है बल्कि "वह एक उपस्थिति की तरह इसमें यात्रा करती, साथ देती, समझती और सेवा करती है।"

ब्रसेल्स, बेल्जियम और यूरोप के लिए प्रार्थना

कार्डिनल परोलिन ने अंत में कलीसिया, ब्रसेल्स शहर, बेल्जियम, यूरोप और राष्ट्रों के समुदाय को माता मरियम की मध्यस्थता को सिपुर्द किया।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि संत मिखाएल एवं गुडुला महागिरजाघर एक खुला घर एवं सहभागिता का स्थल बना रहेगा तथा न्याय, जिम्मेदारी और आशा की चेतना बनाए रखेगा।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 जनवरी 2026, 16:50