खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर  (ANSA)

“एक बड़ा परिवार” : कम्बोडिया के सिएम रीप में पहला प्रेरितिक मिलन समारोह

कम्बोडिया में प्रेरिताई से जुड़े 10 केंद्रों के करीब 600 पुरोहित, धर्मसंघी और लोकधर्मी संचालक, प्रेरितिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिएम रीप में एकत्रित हुए।

वाटिकन न्यूज

कम्बोडिया, शनिवार, 14 फरवरी 2026 (रेई) : उत्तर-पश्चिमी कंबोडिया के सिएम रीप में, धर्माध्यक्ष ओलिवियर श्मिटथैस्लर और सहायक धर्माध्यक्ष पीटर हैंगली सुऑन ने 5-6 फरवरी को दो दिनों के लिए सोखा सिएम रीप होटल में प्रेरिताई में संलग्न लोगों के लिए एक सम्मेलन का आयोजन किया था।

इस सम्मेलन में लगभग 600 लोग शामिल हुए, जिनमें पुरोहित, धर्मसंघी, पल्ली समिति के सदस्य और 10 प्रेरितिक केंद्रों के प्रतिनिधि शामिल थे: नोम पेन्ह के उत्तर, नोम पेन्ह के दक्षिण, नोम पेन्ह थमे, सिहानोकविले-कोह कोंग, कम्पोट-केप, टेको, होली वे, मेकांग नदी, बासाक नदी, और ता खमाउ।

एक साथ मनाना

धर्माध्यक्ष ओलिवियर एवं धर्माध्यक्ष हांगले ने धन्यवादी ख्रीस्तयाग अर्पित किया। अपने उपदेश में धर्माध्यक्ष ओलिवियर ने कलीसिया में प्रेरिताई के संचालकों और धर्मसंघियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, कला, मानव विकास, पारिस्थितिकी पर्यटन और सामाजिक संचार शामिल हैं।  

उन्होंने कहा, “हमारी खास भूमिका है कि हम अपने और हमें सौंपे गए लोगों की आत्मा, मन और दिल को संचालित करें और उनका ख्याल रखें।” उन्होंने आगे कहा, “हम इसे सचमुच प्यार और हमदर्दी दिखाकर करें, जिससे कि हर इंसान अपने जीवन की जिम्मेदारी खुद ले सके।”

अपने कार्यक्रम के हिस्से के रूप में, प्रतिभागियों ने अंगकोर वाट का दौरा किया, जो एक वैश्विक विरासत है और कंबोडिया की सबसे कीमती सांस्कृतिक विरासतों में से एक है। शाम के कार्यक्रम में 10 प्रेरितिक केंद्रों का प्रस्तुतिकरण था, जिसमें “शिक्षा, मानव संसाधन विकास, उदार कार्य, युवा और किशोर-किशोरियों की प्रेरिताई, काथलिक मीडिया, विश्वास प्रशिक्षण और कला में कलीसिया की उपस्थिति” पर जोर दिया गया।

हौसला बढ़ानेवाला संदेश

धर्माध्यक्ष ओलिवियर ने इस मिलन को “एक बड़ा परिवार” कहा और पुरोहितों, धर्मसंघीयों और लोकधर्मियों को धन्यवाद दिया, जो जीवन के अलग-अलग पड़ावों पर उम्मीद बांटने में “महत्वपूर्ण इंजन” हैं।

बिशप हैंगली ने पुरोहितों को “बड़ा दिल” रखने के लिए हौसला दी, ताकि वे उम्मीद बनाए रख सकें और खासकर “मुश्किलों, तनाव या गलतफहमी के समय में” ईश्वर के प्यार में एक साथ रह सकें।

कार्यक्रम की सराहना

प्रतिभागियों ने नोम पेन्ह के विकारिएट में काम करनेवाले एक परिवार के रूप में एक-दूसरे से मिलने के मौके के लिए शुक्रिया अदा किया। सिहानोकविले-कोह कोंग प्रेरितिक केंद्र के मिस्टर प्राक फेराक ने कहा, “पहले, हमारी बातचीत सिर्फ टेलीग्राम या फोन कॉल तक ही सीमित थी। आमने-सामने मिलने से रिश्ते बनाना बहुत आसान हो गया।”

बोएंग टुम्पुन के एक और प्रेरितिक केंद्र से तेरेसा केम स्रेमिच ने अपनी प्रशंसा जाहिर करते हुए कहा, “मैं पहले दूसरे पैरिश के कई भाई-बहनों को नहीं जानती थी। आज मैं बहुत से लोगों से मिली, जिनमें पुराने और नए दोनों लोग शामिल थे। यह कार्यक्रम बिशप ओलिवियर के नेतृत्व के माध्यम से ईश्वर का वरदान है। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में इस तरह के और भी मिलन समारोह होंगे।”

उन्होंने कार्यक्रम का समापन एक साथ शाम के भोजन से की, जिसमें उन्होंने नोम पेन्ह के विकारिएट में काम करनेवाले "एक बड़े परिवार" के तौर पर एकता और सेवा की भावना साझा की।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 फ़रवरी 2026, 16:01