तिमोर-लेस्ते में आशा को बढ़ावा दे रही हैं सलेसियन धर्मबहनें
सिस्टर एलिसा मोलिनारी, एफएमए
वेनिलाले, मंगलवार 31 मार्च 2026 : तिमोर-लेस्ते के वेनिलाले में ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम की पुत्रियों द्वार संचालित ‘मारिया ऑक्सिलियाडोरा क्लिनिक’ में ज़्यादातर माताएँ आती हैं, ये ऐसी माताएँ हैं जिनके बच्चों का दूध छुड़ाने के बाद वज़न कम होने लगता है और उन्हें ठीक से पोषण नहीं मिल पाता। “यह बड़े पैमाने पर कुपोषण नहीं है, न ही यह मुख्य रूप से खाने की कमी के कारण है; बल्कि, यह एक आम सोच से पैदा होता है जिसमें स्तनपान कराने के बाद दूध छुड़ाने का ध्यान नहीं रखा जाता, या गाँवों में खाने की चीज़ों और उन्हें कैसे मिलाना चाहिए, इस बारे में कुछ गलत धारणाओं के चलते होता है”, एक इटालियन मिशनरी सिस्टर डॉक्टर अल्मा कास्टाग्ना, एफएमए ने समझाया।
वेनिलाले शहर में लगभग 16,000 लोग रहते हैं, जो तिमोर-लेस्ते की राजधानी डिली से लगभग 150 किलोमीटर पूरब में है। 1999 में, कई सालों की लड़ाई के बाद, दक्षिण-पूर्व एशिया के इस छोटे से देश को इंडोनेशिया से आज़ादी मिली, हालांकि इसके स्थानीय समुदायों को भारी कीमत चुकानी पड़ी और गांव के आर्थिक विकास पर इसका बहुत बुरा असर पड़ा।
ख्रीस्तियों की सहायिका माता मरियम की पुत्रियाँ (एफएमए) , जिन्हें डॉन बॉस्को के सलेसियन के नाम से भी जाना जाता है, 1988 से तिमोर में हैं, जहाँ उन्हें उन लड़कियों के लिए एक अनाथालय की देखरेख करने के लिए बुलाया गया था जिनका कोई परिवार नहीं था और जो जंगलों में मिली थीं, जहाँ ज़्यादातर आबादी ने शरण ली थी। उन्होंने 2002 में रेफरेंडुम, युद्ध और देश की आज़ादी की घोषणा को देखा। तब से, ये धर्मबहनें शिक्षा के ज़रिए पुनर्निर्माण में शामिल रही हैं, जो उनके करिश्मे का एक अहम हिस्सा है। 1990 में, सिस्टर पावला बत्तालियोला, जो पहली मिशनरियों में से एक थीं, ने सरकारी नर्सों की मदद से एक स्वास्थ्य केंद्र खोलने का फ़ैसला किया, जो आज लोगों के लिए एक संदर्भ स्थल है।
पोषाहार के क्षेत्र में शिक्षा की ज़रूरत को समझते हुए, शुरू में, गांवों में मेडिकल दौरे के समय, माताओं के साथ काम करने का फ़ैसला किया गया, जिसमें उन्हें सही पोषाहार के तरीके समझाए गए और कुछ खाना साथ में पकाया गया। हालांकि, यह कोशिश पूरी तरह से फेल हो गई, क्योंकि आदिवासी लोगों की बहुत मज़बूत सोच को तोड़ना बहुत मुश्किल था।
इसलिए, यह फ़ैसला किया गया कि बच्चों से शुरुआत की जाए, जो ज़िंदगी के उस पड़ाव पर हैं और अभी भी इच्छानुकूलन अवस्था से आज़ाद हैं, और वेनिलाले के आस-पास के इलाकों के सभी स्कूलों (प्रीस्कूल से हाई स्कूल तक) में पोषाहार प्रोग्राम का इस्तेमाल किया जाए और सबसे दूर के गांवों तक भी पहुंचा जाए।
2023 में, काथलिक मिशन संगठन के समर्थन से, यह परियोजना वेनिलाले में मारिया ऑक्सिलियाडोरा क्लिनिक से शुरू हुआ। इसे सिस्टर करोलिना मारिया कोरेजा, एफएमए ने समन्वित किया और इसकी देखरेख लगभग 20 लोगों की एक टीम ने की, जिसमें नर्सें, टेक्निकल स्कूल की जवान लड़कियाँ, शिक्षक और माताएँ शामिल थे। शुरुआती तैयारी के बाद, उन्होंने स्कूलों का दौरा किया: उन्होंने लड़के और लड़कियों का वज़न और उनकी उँचाई मापी और डेटा को टेबल में डाला, और उनकी तुलना सापेक्ष आयु पारामीटर से की।
यह काम बहुत बड़ा था: आठ गांवों से बना, वेनिलाले उपनगरीय इलाका बहुत बड़ा है, और इसमें 27 स्कूल शामिल थे। सेंटर से सबसे दूर के गांवों में कम वज़न वाले लड़के और लड़कियां ज़्यादा पाए गए। काथलिक मिशन के साथ मिलकर किए गए काम की वजह से – जिसने हर स्कूल को वजन नापने का मशीन दिया और अलग-अलग खर्चों को पूरा करने में मदद की – टीचर समय-समय पर टेबल में बच्चों का वज़न दर्ज कर पाए। जिनका वज़न कम बताया गया, उन्हें उपरी आहार दूध और बीन्स दिया गया।
इस शुरुआती जाँच कार्यक्रम के बाद प्रशिक्षण शुरु हुआ। स्टाफ के सदस्यों को दो-दो करके स्कूलों में भेजा गया, उन्होंने पहले व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सही जीवन शैली की आदतों पर सामान्य शिक्षा दी। फिर खास तौर पर पोषाहार और स्थानीय उपज, खासकर फलों और सब्जियों का इस्तेमाल करके सही तरीके से पकाना सिखाया गया।
डॉन बॉस्को और मदर माज़ारेल्लो के शिक्षा प्रणाली के अनुसार, सलेसियन धर्मबहनें युवाओं के समग्र विकास की यात्रा में उनका साथ देकर और महिलाओं का सशक्तिकरण करके आम लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका लक्ष्य एक अलग सोच बनाना है, ऐसी नींव रखना है जिससे बच्चे पुरानी सोच से बाहर निकल सकें जो उनके अच्छे विकास में बाधा डालती है।
“एक बीज, एक अलग सोच, झलकने लगती है”, एक सलेसियन सिस्टर ने एक बच्चे का किस्सा याद करते हुए कहा, जिसने अपने परिवार को खाने का सही इस्तेमाल समझाने की कोशिश की। अपने दादा की बात से अलग, उसने बड़े साहस के साथ कहा, “लेकिन उन्होंने मुझे यही सिखाया है।”
इस तरह, बच्चे बड़ों के लिए शिक्षक बन जाते हैं, जैसा कि संत पापा फ्राँसिस ने तिमोर-लेस्ते में बताया था, जब सितंबर 2024 में अपनी प्रेरितिक यात्रा के दौरान, वे डिली में इरमास अल्मा धर्मसमाज द्वारा चलाए जा रहे विकलांग बच्चों के स्कूल गए थे: “मैं आप जो करते हैं उसके लिए आपको धन्यवाद देना चाहता हूँ और मैं उन लड़कियों, लड़कों और युवाओं को भी धन्यवाद देना चाहता हूँ जिन्होंने हमसे खुद की देखभाल करने के बारे में बात की। वे हमें सिखाते हैं कि हम खुद की देखभाल ईश्वर को करने दें।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here