2028 की कलीसियाई धर्मसभा के लिये सिनेड का दस्तावेज़ प्रकाशित
वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 22 मई 2026 (वाटिकन न्यूज़): विश्वधर्माध्यक्षीय धर्सभा के महासच्चिवालय द्वारा एक दस्तावेज़ का प्रकाशन किया गया है जिसमें स्थानीय कलीसियाओं को अक्टूबर 2028 में होने वाली विश्वव्यापी कलीसियाई सभा की ओर मार्गदर्शन देने हेतु चरणों, मापदण्डों और अस्त्रों एवं साधनों को बताया गया है।
चार चरण
याद रखना, व्याख्या करना, अभिमुख करना तथा समारोह मनाना। ये चार विशेष चरण हैं जो स्थानीय कलीसियाओं के धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों और महाद्विपीय समूहों के साथ अक्टूबर 2028 में वाटिकन में होने वाली विश्वव्यापी कलीसियाई धर्मसभा के लिये मार्गदर्शन देंगे।
यह दस्तावेज़ विश्वधर्माध्यक्षीय धर्सभा के महासच्चिवालय द्वारा 20 मई को प्रकाशित किया गया था।
कार्डिनल ग्रेख
सिनेड सच्चिवालय के अध्यक्ष कार्डिनल मारियो ग्रेख ने इस दस्तावेज़ को साझा पहचान निरूपित कर कहा, "हम स्थानीय कलीसियाओं को कोई अतिरिक्त काम नहीं दे रहे हैं, बल्कि यह मिलकर समझने और धन्यवाद देने का समय है, जिसमें हम सब मिलकर यह दोबारा पढ़ें कि पवित्र आत्मा कलीसिया में क्या प्रेरित कर रहा है और हम उन कदमों को पहचानें जिन्हें उठाने के लिए हमें बुलाया गया है।"
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here