खोज

2026.08.26 रिमिनी बैठक में, अन्ना मेदेओसी से मुलाकात 2026.08.26 रिमिनी बैठक में, अन्ना मेदेओसी से मुलाकात 

तीर्थस्थल की पहली महिला मुख्याधिष्ठाता : सुनने के द्वारा सुसमाचार प्रचार

रिमिनी बैठक में, हमने अन्ना मेदेओसी से उनकी मुलाकात, विश्वास और सुनने की कहानी पर बात की, जिन्हें अल्जीरिया के ओरान में सांता क्रूज़ की माता मरिया तीर्थस्थल की देखभाल सौंपी गई है।

यूजेनियो मुराली और अंद्रेया तोरनिएली – रिमिनी

अन्ना मेदेओसी की नज़रें जिंदादिल और पक्के इरादे वाली हैं, उनकी आवाज और हाव-भाव में नरमी है, और उनमें एक समझदारी है जो विनम्र एवं गहरी दोनों है।

वास्तव में एक साल पहले, इटली के गोरेजा शहर की रहनेवाली एक आर्किटेक्ट ने शायद यह कभी नहीं सोचा होगा कि जीवन उन्हें क्या करने के लिए कहेगा: एक तीर्थस्थल की मुख्याधिष्ठाता (रेक्टर) बननेवाली दुनिया की पहली महिला बनेगी।

यह खासियत और भी ज्यादा अहमियत रखती है क्योंकि नोट्र-डेम तीर्थस्थल अल्जीरिया के ओरान स्थित सांता क्रूज़ में है जो एक मुस्लिम बहुल देश है।

जिस तीर्थस्थल की वे देखरेख करती हैं, उसकी तस्वीरें अल्जीरिया के शहीदों को संत बनाने के मौके पर दुनिया भर में देखी गईं।

वास्तुकला से तीर्थस्थल की देखभाल तक

सांता क्रूज़ में उनका आना—जहाँ वे अब ओरान धर्मप्रांत के ओर्दो विर्जीनुम में एक समर्पित कुँवारी के रूप में रहती हैं—रेक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक आर्किटेक्ट के रूप में आयीं थी।

वे बताती हैं, “असल में मैं नोट्रे-डेम डी सांता क्रूज़ एक आर्किटेक्ट के रूप में आयी थी, क्योंकि 2017 में ओरान के धर्माध्यक्ष जॉन-पॉल ने तीर्थस्थल की मरम्मत में मदद करने के लिए आग्रह किया था।”

धर्माध्यक्ष जॉन-पॉल अब अल्जीयर्स के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जॉन-पॉल वेस्को बन गये हैं। उस निर्माण परियोजना से एक ऐसा रिश्ता बना जो अब नौ साल से चल रहा है। “मैंने संत घोषणा के कार्यक्रम को आयोजित करने में भी मदद की, जो मरम्मत किए गए तीर्थस्थल के उद्घाटन के साथ ही हुआ।”

उनकी नियुक्ति एक व्यवहारिक आवश्यकता की वजह से हुआ है। वे बताती हैं कि सांता क्रूज़ में पहले कभी कोई मुख्याधिष्ठाता नहीं था, लेकिन किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत बढ़ रही थी जो हमेशा मौजूद रहे और तीर्थस्थल की देखभाल करे।

शांति से साथ रहना

सांता क्रूज़ में जीवन की एक खास गति है। हर साल एक धर्मप्रांतीय तीर्थयात्रा होती है और, “जब सब ठीक रहता है,” तो महीने में एक पवित्र मिस्सा होता है। बाकी समय, यहाँ ज्यादातर मुसलमान आते हैं।

वे बताती हैं, “यह मुसलमानों के लिए एक तीर्थस्थल है।” “गर्मियों में और सप्ताह के अंत में वे सैकड़ों की संख्या में इसे देखने आते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि कोई ऐसा हो जो उनका स्वागत करे, उन्हें यह समझने में मदद करे कि कलीसिया क्या है, दिखाए कि हम भाई-बहन हैं, और दुनिया को यह प्रकट करे कि शांति से एक साथ रहना मुमकिन है।”

माता मरियम, बातचीत का मार्ग

“यह तीर्थस्थल उपनिवेशवाद के दौर में बनाया गया था। यह उस समय का एक खंडहर रह सकता था, एक ऐसी जगह जो किसी घायल याद से जुड़ी हो। इसके बजाय, यह एक ऐसी जगह है जिसे ओरान के लोग बहुत पसंद करते हैं। यह एक ऐसे रास्ते की निशानी है जिस पर हम भविष्य की ओर एक साथ चल सकते हैं।”

यह उम्मीद की निशानी है।

अल्जीयर्स के नोट्रे-डेम डी'अफ्रीके में पोप लियो की ख्रीस्तीय एकता और अलग-अलग धर्मों की प्रार्थना सभा से संबंध – जहाँ एक शिलालेख लोगों को अपने मुस्लिम भाइयों और बहनों के लिए प्रार्थना करने हेतु आमंत्रित करता है – और पोप बेनेडिक्ट 16वें की तुर्किये में “मरियम के घर” की दरगाह की यात्रा की याद, जहाँ प्रार्थना करने वालों में ज़्यादातर मुसलमान हैं, मरियम की भूमिका पर सवाल उठाते हैं।

सुश्री मेदेओसी कहती हैं, “मरियम निश्चय ही बातचीत का एक रास्ता हैं, क्योंकि मुस्लिम परंपरा में भी उनका सम्मान किया जाता है। असल में, सांता क्रूज़ आने वाले बहुत से लोग—जिसका इतिहास नोट्रे-डेम डी'अफ्रीके जैसा नहीं है—सिर्फ पर्यटक के तौर पर आते हैं। यह ओरान शहर के ऊपर एक खूबसूरत जगह है, जहाँ से शानदार नजारा दिखता है।”

इस तरह सुंदरता खुद ही मुलाकात का एक जरिया बन जाती है।

“यह देखना बहुत अच्छा लगता है कि कैसे उस जगह की सुंदरता—जिसमें प्रार्थनालय का अंदर का हिस्सा भी शामिल है—और उस जगह की सुंदरता पर हैरान होने का वह पल लोगों को बातचीत करने और शांति पाने में मदद करता है। वहाँ से, हम एक-दूसरे से मिलना शुरू कर सकते हैं।”

दैनिक जीवन में भाईचारा

रेक्टर आगे कहती हैं, “मैं मुसलमानों के साथ काम करती हूँ, और तीर्थस्थल की सभी पेंटिंग, मरियम के जीवन के सभी दृश्य, मुस्लिम अल्जीरियाई महिला कलाकारों ने बनाए हैं। मेरा रोज का काम, जिसमें पूरी व्यवस्था भी शामिल है, स्थानीय कंपनियों के साथ किया जाता है। मेरा मानना ​​है कि भाईचारा भी वहीं से शुरू होता है। वे मिलकर काम करने और कलीसिया में काम करने के लिए राजी होते हैं। इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।”

इस स्वागत से साधारण कहानी पलट जाती है।

“मुझे अक्सर हैरानी होती है कि वे यह कहना चाहते हैं कि हाँ, अल्जीरिया में इस गिरजाघर और ईसाइयों की मौजूदगी दुनिया के लिए एक निशानी है”—एक चिन्ह कि अल्जीरिया, एक मुस्लिम देश में, शांति पसंद लोग हैं, एक ऐसे लोग जो सहनशीलता चाहते हैं।

सुनने को तैयार रहना

सुश्री मेडियोसी के लिए, जो बात मायने रखती है, वह है विश्वास की पक्की गवाही देना।

“मेरे लिए, हम ठीक उसी तरह गवाही देते हैं जैसे यूरोप या कहीं और देते हैं: खुद बनकर और अपने सामने वाले व्यक्ति के साथ पूरी तरह से गॉस्पेल को जीने की कोशिश करके—शब्दों से नहीं, बल्कि कामों से।”

वे कहती हैं कि अल्जीरिया में रहना प्रेरणादायक है क्योंकि यह उनसे सुनने की मांग करती है।

“आपको सुनना चाहिए कि दूसरा व्यक्ति आपको क्या बता रहा है और आपकी जो छवि दूसरा व्यक्ति आपको दिखाता है, उसे भी सुनना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि आपको हमेशा प्यार से आंका जाता है। लोग पहचानते हैं कि आप सच बोल रहे हैं या नहीं, आप मुस्कुरा रहे हैं या नहीं और आप समझ रहे हैं या नहीं।”

यह साझा मानवता का सफर है।

“विश्वास की गवाही देना, इंसानियत में एक साथ बढ़ने की कोशिश करना है, जिसमें हमारी पृथकताओं का गहरा सम्मान हो। जब लोग एक-दूसरे से सच बोल सकते हैं तो खूबसूरत दोस्ती होती है।”

करुणा सच्ची असलियत के रूप में

पोप लियो ने रिमिनी मीटिंग में जो संदेश दिये, जिसमें उन्होंने दुश्मन के खिलाफ हथियार उठाने और दुश्मनी करनेवालों के “झूठे असलियत” की तुलना, प्यार और दया के “सच्चे असलियत” से की, उस पर चिंतन करते हुए, सुश्री मेदियोसी ने कहा, “मैंने उन छोटे, दैनिक जीवन के हावभाव के बारे में भी चिंतन किया जिनके लिए बहुत दया की जरूरत होती है। सब कुछ वहीं से शुरू होता है। रेक्टर के तौर पर, यह टूरिस्ट का स्वागत करने से शुरू होता है। लोग अक्सर ऐसी चीजें करते हैं जिन्हें देखकर आप उन्हें कड़ी नज़र से डांटना चाहते हैं और शायद गुस्सा भी हो जाएं।

“लेकिन दया का कदम उठाना और चीजों को कहने का एक अलग तरीका खोजने की कोशिश करना अक्सर लोगों के दिलों में एक रास्ता खोल देता है। तब किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ता बन सकता है जो वरना गुस्से में चला जाता। ऐसा ही होता है—करुणा के पल के साथ।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

27 अगस्त 2026, 17:20