खोज

प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर 

आगमन काल की पूर्व संध्या को संत पापा फ्राँसिस का ट्वीट संदेश

संत पापा ने आगमन काल के दौरान सभी काथलिक विश्वसियों से अपने विश्वास के दीपक को जलाये रखने और प्रभु का स्वागत करने हेतु तैयार रहने की कृपा मांगने को कहा।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 26 नवम्बर 2022 (रेई) : काथलिक कलीसिया की पूजन धर्मविधि अनुसार वर्ष के पहले रविवार याने 19 नवम्बर को कलीसिया आगमन काल की शुरुआत करती है। आगमन काल में उस पुण्य रात के आगमन की आध्यात्मिक तैयारी है जो आज से 2000 वर्ष पूर्व ईसा मसीह के जन्म के साथ ऐतिहासिक हुआ था। इस आगमन काल में येसु मसीह के स्वागत हेतु सभी काथलिक विश्वासी खुद को मन, वचन और कर्म से तैयार करते हैं। इसके संदर्भ में संत पापा ने ट्वीटकर सभी विश्वासियों को प्रभु के स्वागत में विश्वास का दीपक जलाये रखने हेतु प्रभु से कृपा मांगने हेतु प्रेरित किया।

ट्वीट संदेश: “इस आगमन काल के दौरान, आइए, हम प्रभु से हमारे जीवन में विश्वास के दीपक को जलाए रखने में मदद करने हेतु कृपा मांगे। हम प्रभु का स्वागत करने के लिए तैयार रहें। प्रभु हमें शांति और आनंद से भर दें।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

26 November 2022, 16:16