खोज

रोम का मरिया मेजर महागिरजाघर जहाँ संत पापा ने माता मरियम का दर्शन किया रोम का मरिया मेजर महागिरजाघर जहाँ संत पापा ने माता मरियम का दर्शन किया  (ANSA)

पोप फ्राँसिस ने कोंगो एवं दक्षिणी सूडान की प्रेरितिक यात्रा को माता मरियम को समर्पित किया

संत पापा फ्राँसिस ने डीआर कोंगो और दक्षिणी सूडान में अपनी प्रेरितिक यात्रा शुरू करने के पूर्व अपनी आदत के अनुसार सोमवार को रोम के मरिया मेजर महागिरजाघर जाकर माता मरियम से प्रार्थना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 31 जनवरी 2023 (रेई) : अपनी 40वीं प्रेरितिक यात्रा की पूर्व संध्या संत पापा फ्राँसिस रोम के मरिया मेजर महागिरजाघर गये तथा कोंगो एवं दक्षिणी सूडान में अपनी यात्रा को धन्य कुँवारी मरियम को समर्पित किया।     

वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि संत पापा ने रोम की संरक्षिका माता मरियम के सामने प्रार्थना में कुछ समय व्यतीत किया।

डीआर कोंगो और दक्षिणी सूडान  

लोकतांत्रिक गणराज्य कोंगो में संत पापा फ्राँसिस की यह पहली प्रेरितिक यात्रा होगी। इससे पहले संत पापा जॉन पौल द्वितीय ने 1985 में डीआर कोंगो की यात्रा की थी, तब उसे जैरे कहा जा था। डीआर कोंगो के बाद संत पापा दक्षिणी सूडान की यात्रा करेंगे।

इन अफ्रीकी देशों में संत पापा फ्राँसिस एक “शांति के तीर्थयात्री” के रूप में यात्रा कर रहें हैं जो अपने साथ मेल-मिलाप एवं आशा के संदेश लेकर आ रहे हैं।

अपनी यात्रा के पूर्व दोनों देशों के लिए अपने संदेश में संत पापा फ्राँसिस ने गौर किया है कि डीआर कोंगो सशस्त्र संघर्ष और शोषण से पीड़ित है, विशेषकर, देश के पूर्वी भाग में, वहीं, दक्षिणी सूडान कई वर्षों से जारी युद्ध की बर्बादी झेल रहा है। “लोग उस युद्ध का अंत चाहते हैं जिसमें लगातार हिंसा हो रही है, जिसके कारण लोग विस्थापित हो रहे हैं और बिलकुल मुश्किल स्थिति में जीने के लिए मजबूर हैं।"

डीआर कोंगो में प्रेरितिक यात्रा 31 जनवरी से ३ फरवरी तक होगी। उसके बाद शुक्रवार को संत पापा दक्षिणी सूडान जायेंगे जहाँ वे विश्व के सबसे युवा राष्ट्र की उम्मीदों को बचाना चाहते हैं। इस प्रकार संत पापा अपनी यात्रा समाप्त कर 5 फरवरी को वापस वाटिकन लौटेंगे।

मरिया मेजर महागिरजाघर
मरिया मेजर महागिरजाघर

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 January 2023, 09:52