खोज

विमान में  पत्रकारों से बात करते हुए आप्रवासियों के लिए प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस विमान में पत्रकारों से बात करते हुए आप्रवासियों के लिए प्रार्थना करते संत पापा फ्राँसिस  (VATICAN MEDIA Divisione Foto)

पोप ने पत्रकारों का अभिवादन किया, आप्रवासियों के लिए प्रार्थना की

संत पापा फ्राँसिस ने डीआर कोंगो एवं दक्षिणी सूडान की यात्रा के दौरान विमान में पत्रकारों का अभिवादन किया तथा सहारा रेगिस्तान पार करने की कोशिश में मौत के शिकार आप्रवासियों के लिए प्रार्थना की।

उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी

अपनी 40वीं प्रेरितिक यात्रा शुरू करते हुए जब पोप फ्राँसिस सहारा रेगिस्तान से होकर उड़े तो उन्होंने उन लोगों की याद की जो सहारा रेगिस्तान और भूमध्यसागर पार करने की कोशिश करते हुए मौत के शिकार हो गये।

उन्होंने विमान में उपस्थित पत्रकारों से उनके लिए प्रार्थना करने को कहा। १२ देशों के ७० पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हम उनके लिए प्रार्थना करें।"

डीआरसी और दक्षिण सूडान के लिए लंबे समय से वांछित प्रेरितिक यात्रा करने में सक्षम होने के लिए आभार व्यक्त करते हुए, संत पापा ने इस क्षेत्र में हिंसा के कारण कांगो के शहर गोमा का दौरा नहीं कर पाने पर भी निराशा व्यक्त की।

परंपरा को ध्यान में रखते हुए, पोप ने प्रत्येक पत्रकार से मुलाकात की, जब वे विमान में उनका अभिनन्दन करने आए।

संत पापा ने पत्रकारों को उनके काम के लिए धन्यवाद दिया, जो यात्रा को दुनिया भर के लोगों तक पहुँचाने में सक्षम बनाता है।

विमान में पत्रकारों के साथ पोप फ्राँसिस
विमान में पत्रकारों के साथ पोप फ्राँसिस

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

31 January 2023, 16:27