पोप फ्राँसिस ने 5 महिला एवं 1 पुरोहित ईश सेवकों को मान्यता दी
उषा मनोरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 23 मार्च (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार को संत घोषणा हेतु नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को आनुमोदन दिया।
वाटिकन के संत प्रकरण परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल मार्चेलो सेमेरारो के साथ एक मुलाकात में संत पापा ने छः नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन देते हुए उन्हें संत घोषणा के रास्ते पर आगे बढ़ाते हुए ईश सेवक का सम्मान प्रदान किया।
नये ईश सेवकों के नाम इस प्रकार हैं-
ईश सेवक कार्लो क्रेसपी क्रोची, एक सलेशियन पुरोहित थे। उनका जन्म 29 मई 1891 को इटली में और निधन 30 अप्रैल 1982 को इक्वाडोर में हुआ।
ईश सेविका मरिया कथेरिना फलानगन, संत ब्रिजिड की परमपावन मुक्तिदाता के धर्मसमाज की सदस्य थीं। उनका जन्म 17 जुलाई 1892 को लंदन में एवं निधन 19 मार्च 1941 को स्वीडेन में हुआ।
ईश सेविका संत जोन बपतिस्ता की लेओनिदे, येसु एवं मरियम के पवित्र हृदय की मिशनरी धर्मबहनों के धर्मसमाज की सदस्य थीं। उनका जन्म 10 नवम्बर 1890 को इटली में और निधन 12 दिसम्बर 1945 को इटली में ही हुआ।
ईश सेविका मरिया दी मोंते पेरेइरा, येसु के पवित्र हृदय की हॉस्पिटलर धर्मबहनों के धर्मसमाज की सदस्य थीं। उनका जन्म 10 अप्रैल 1897 को पुर्तगाल में और निधन 18 दिसम्बर 1963 में हुआ।
ईश सेविका तेरेसा एनरिकेज दी अलवारादो एक लोकधर्मी माता थीं। उनका जन्म 1456 में स्पन में हुआ था और निधन 4 मार्च 1529 को स्पेन में ही हुआ।
ईश सेविका मरिया दोमेनिका लाजेरी एक लोकधर्मी थीं। उनका जन्म 16 मार्च 1815 को इटली में और निधन 4 अप्रैल 1848 को हुआ।