मरियम के “हाँ” के कारण ईश्वर हमारे बीच आये, पोप
उषा मनोेरमा तिरकी-वाटिकन सिटी
वाटिकन सिटी, शनिवार, 25 मार्च 2023 (रेई) : संत पापा ने संदेश में लिखा, “प्रभु के शरीरधारण के संदेश के समय मरियम के ‘हाँ’ के कारण ईश्वर हमारे बीच निवास करने आये। यह इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण ‘हाँ’ है, एक विनम्र ‘हाँ’ जो उत्पति ग्रंथ के घमंड को नष्ट करता है, एक ईमानदार ‘हाँ’ जो अवज्ञ को चंगा करता है, एक तत्पर ‘हाँ’ जो अहंकार को पलट देता है।”
रूस और यूक्रेन में शांति के लिए प्रार्थना
आज ही के दिन पिछले साल रूस और यूक्रेन में शांति बहाल करने हेतु इन देशों को निष्कलंक कुँवारी मरियम को समर्पित किया गया था।
संत पापा ने उसकी याद दिलाते हुए माता मरियम से शांति के लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट संदेश में लिखा, “आज मैं पिछले साल के 25 मार्च की याद कर रहा हूँ, जब हमने सभी धर्माध्यक्षों, पूरी कलीसिया और मानवता के साथ, खासकर, रूस एवं यूक्रेन को धन्य कुँवारी मरियम को समर्पित किया था। आइये, हम शांति की महारानी से शांति के लिए प्रार्थना करने से न थकें।"