खोज

संत पापाः संत फ्रांसिस जेवियर का प्रेरितिक उत्साह अद्वितीय

संत पापा फ्रांसिस ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह में प्रेरिताई के संरक्षक संत फ्रांसिस जेवियर के जीवन की चर्चा करते हुए उनके प्रेरितिक उत्साह पर चिंतन किया।

दिलीप संजय एक्का-वाटिकन सिटी

संत पापा फ्राँसिस ने अपने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के अवसर पर संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में एकत्रित सभी विश्वासियों और तीर्थयार्त्रियों को संबोधित करते हुए कहा, प्रिय भाइयो एवं बहनों, सुप्रभात।

संत पापा ने कहा कि हम अपनी धर्मशिक्षा माला में प्रेरितिक उत्साह की चर्चा कर रहे हैं। हम इस बात की याद करें कि इतिहास में बहुत सारे नर-नारियाँ हैं जिन्होंने येसु ख्रीस्त के नाम को प्रसारित किया है, उन्होंने इसे बड़े ही अनुकरणीय ढ़ंग से किया है। इस संदर्भ में आज हम संत फ्रांसिस जेवियर का जिक्र करेंगे, जो आधुनिक समय के महानतम प्रेरित माने जाते हैं। संत फ्रांसिस जेवियर बालक येसु की संत तेरेसा की भांति प्रेरिताई के संरक्षक संत हैं। लेकिन एक प्रेरित अपने में महान है जब वह दूसरों के लिए जाता है। संत पापा ने कहा कि हम बहुत सारे पुरोहितों, लोकधर्मियों, धर्मबहनों को देखते हैं जो अपनी मातृ भूमि को छोड़कर प्रेरितिक कार्य हेतु विभिन्न स्थानों में जाते हैं। यह प्रेरितिक उत्साह को व्यक्त करता है। “हमें इसे धारण करने की जरुरत है, हम अतीत के प्रेरितों को देखते हुए इस मनोभाव को अपने में विकसित करें।”

संत फ्रांसिस की पृष्ठभूमि

फ्रांसिस का जन्म उत्तरी स्पेन के नभार में एक कुलीन लेकिन गरीब परिवार में सन् 1506 ई को हुआ था। वे एक कुशाग्रबुद्धि युवा थे जो अपनी पढ़ाई हेतु पेरिस गये। वहाँ उनकी मुलाकात लोयोला के इग्नासियुस से हुई। वे उनके लिए आध्यात्मिक साधना की अगुवाई करते और यह उनके जीवन को परिवर्तित कर देता है। वे दुनियावी जीवन का परित्याग करते और एक प्रेरित बन जाते हैं। वे एक येसु समाजी बनते और व्रत धारण करते हैं। इसके बाद वे पुरोहित बनते और उन्हें प्रेरिताई हेतु पूरब की ओर भेजा जाता है। उस समय पूरब की ओर प्रेरिताई में जाना अज्ञात दुनिया की ओर जाना था लेकिन वे प्रेरितिक उत्साह के कारण निकल पड़ते हैं।

इस भांति प्रथम जोशीले प्रेरितों का एक दल प्रेरितिक उत्साह से पूर्ण, कठिनाइयों और खतरों का सामना करने को तैयार होकर, उन अनजान जगहों औऱ लोगों के बीच पहुँचा जहाँ की संस्कृतियाँ और भाषाएं अपने में विचित्र थीं। उनकी तीव्र इच्छा यही थी कि वे ख्रीस्त के सुसमाचार को प्रसारित करें।

अद्वितीय प्रेरिताई

संत पापा फ्रांसिस ने कहा कि सिर्फ ग्यारह वर्षों में ही उन्होंने अद्वितीय कार्य किये। नावों की यात्रा उस समय कठिन और जोखिम भरी थी। बहुत से लोग समुद्री यात्रा में जहाजों के टूटने या बीमारियों के कारण मर गये। “आज बहुत से लोग भूमध्यसागर में मरते हैं क्योंकि हम उन्हें मरने के लिए छोड़ देते हैं...” फ्रांसिस जेवियर करीबन साढ़े तीन सालों तक समुद्र में ही रहे। भारत जाने के लिए उन्होंने तीन साल की समुद्री यात्रा की और फिर वे भारत से जापान गये।

भारत में, गोवा पहुंच कर, जो पूर्वी पुर्तागाल की राजधानी के साथ-साथ संस्कृति और व्यपार का केन्द्र था, वहाँ अपना निवास तैयार किया, लेकिन वे वहाँ नहीं रूके। वे गरीब मछुवारों के बीच सुसमाचार प्रचार के लिए भारत के दक्षिण प्रांत में गये। वहाँ उन्होंने बच्चों को धर्मशिक्षा दी औऱ बीमारों को बपतिस्मा संस्कार देते हुए उनकी सेवा की। तब, एक रात को प्रेरित संत बरथोलोमी की कब्र के पास रात्रि वंदना के समय उन्होंने यह अनुभव हुआ कि उन्हें भारत से परे जाना चाहिए। जिन कार्यों की शुरूआत उन्होंने की थी वे सही सलामत चल रहे थे अतः वे साहसपूर्वक मोलुकास की समुद्री यात्रा में निकल पड़े, जो इंडोनेशियाई द्वीपसमूह का सबसे दूर एक द्वीप था। इन प्रेरितों के लिए कोई क्षितिज नहीं थी वे साहस में अपने से परे गये। आज भी कई हैं जो 24 घंटे की हवाई यात्रा करते हुए प्रेरिताई के लिए जाते हैं लेकिन यह उन दिनों से अलग है। वहाँ उन्हें जगलों में हजारों किलो मीटर की पैदल यात्रा करनी होती थी। संत फ्रांसिस जेविरय ने मोलुकास में धर्मशिक्षा को स्थानी भाषा में गीत का रुप दिया और उन्हें गाना सिखाया क्योंकि गीतों में उन्हें अच्छी तरह समझा जा सकता था। हम उनके मनोभावनाओं को उनके पत्र के आधार पर समझते हैं। वे लिखते हैं, “खतरे और तकलीफें, स्वेच्छा से और केवल ईश्वर के प्रेममय सेवा भाव से ग्रहण किया जायें तो वे आध्यात्मिक सांत्वना की समृद्धि बनते हैं। यहाँ, कुछ सालों में ही, कोई अपनी आखों को अत्यधिक खुशी की आंसू से खो सकता है।” (20 जनवरी 1548)। ईश्वर के कार्यों को देखकर उनकी आंखों से खुशी के आँसू बहते थे।

प्रेरितिक उत्साह में यात्रा

एक दिन, भारत में, उनकी मुलाकात एक जापानी व्यक्ति से हुई जिन्होंने उन्हें अपने सुदूर देश की चर्चा की, जहाँ कोई यूरोपीय प्रेरित अब तक नहीं पहुंचा था। संत फ्रांसिस में प्रेरिताई का तीव्र उत्साह था अतः वे अति शीघ्र वहाँ जाने का निर्णय किया, और एक चीनी व्यक्ति के कबाड़ में साहसिक यात्रा करते हुए वहाँ पहुंचे। जापान में तीन साल उनके लिए बेहद कठिन रहा, मौसम, विरोध और भाषा की अज्ञानता लेकिन वहाँ भी उन्होंने सुसमाचार के बीज बोये जो बहुत फल उत्पन्न किया।

संत पापा ने कहा कि बृहृद सपने देखने वाले जेवियर ने, जापान में इस बात का अनुभव किया कि एशिया में प्रेरिताई कार्य का एक और निर्णयक देश, चीन है। उसकी संस्कृति, इतिहास, भू-भाग, उसके कार्य का पूरे विश्व में एक धाक थी। आज भी चीन अपने इतिहास और संस्कृति के लिए अद्वितीय है। अतः वे गोवा लौटे और फिर तुरंत समुद्री यात्रा शुरू की। लेकिन उनकी योजना असफल रही, और चीन के सानचीयन के एक छोटे द्वीप में उनका देहवासन हो गया, कोटोन की मुख्य धरती पर प्रवेश करने की उनकी लालसा विफल रही। 03 दिसम्बर 1552 को उनकी मृत्यु एकदम परित्यक्त स्थिति में हुई, उनके मरण खाट के निकट सिर्फ एक चीनी व्यक्ति उपस्थित था जिसने उनकी देख-रेख की। इस भांति फ्रांसिस की भौतिक यात्रा समाप्त हुई। उनकी उम्र मात्र छयालीस साल की रही, उन्हें अपने जीवन को प्रेरिताई में समर्पित कर दिया। वे सुसंस्कृत स्पेन से निकल कर उस समय विश्व से सबसे संस्कृत देश चीन पहुंचे और चीन के प्रवेश द्वारा में उनकी मृत्यु, एक चीनी व्यक्ति के सानिध्य में हुई।

प्रार्थना की शक्ति

संत पापा ने कहा कि उनकी तीक्ष्य क्रिया कलाप सदैव प्रार्थना, ईश्वर से जुड़े थे, उन्होंने प्रार्थना का परित्याग कभी नहीं किया, क्योंकि वे उसमें निहित शक्ति को जानते थे। जहाँ कहीं भी वे गये, उन्होंने बीमारों, गरीबों और बच्चों की सेवा की। वे एक “कुलीन” प्रेरित नहीं थे। वे सदैव अत्यंत जरुरतमंदों के साथ रहे, बच्चों के संग जिन्हें शिक्षा, धर्मशिक्षा की अति आवश्यकता थी। उन्होंनें सदैव बीमारों की सेवा की। यह ख्रीस्त के प्रति उनका प्रेम था जो उन्हें सुदूर प्रांतों में ले चला, जहाँ निरंतर कठिन मेहनत और खतरा, असफलता, निराशा और हताशी थी, लेकिन ये सारी चीजें उनके लिए सांत्वना और खुशी का कारण रहीं क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक ईश्वर की सेवा और उनके अनुसरण में अपने को समर्पित किया।

युवाओं का आहृवान

संत पापा ने कहा कि संत फ्रांसिस जेवियर के कार्य जिसे उन्होंने अति निर्धनता और साहस में पूरा किया हमें सुसमाचार की घोषणा हेतु उत्साह प्रदान करे। आज बहुत से युवा हैं जो अपने में बेचैनी का अनुभव करते हैं जो नहीं जानते की उस बेचैनी का क्या किया जाये, संत पापा ने ऐसे युवाओं को संत फ्राँसिस की ओर निगाहें फेरने का आहृवान किया। “आप विश्व की क्षितिज, जरुरतमंद लोगों को देखें, जो दुःख सहते हैं, उन की ओर देखें जो येसु की खोज करते हैं। आप साहस के साथ आगे बढ़ें।” उन्होंने कहा कि आज भी बहुत सारे सहासी युवा हैं। उन्होंने पोपुआ न्यू गिनी, वानिमों और विभिन्न स्थानों में प्रेरितिक कार्य में संलग्न लोगों की याद की जो संत फ्रांसिस जेवियर के पद चिन्हों का अनुसरण करते हुए सुसमाचार की घोषणा करते हैं। ईश्वर हम सबों को सुसमाचार प्रचार करने की खुशी प्रदान करें, जहाँ हम उनके सुन्दर संदेश को आगे ले चलते हैं जो हमें और सभों को खुशी से भर देती है।  

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

17 May 2023, 14:47