खोज

फातिमा में माता मरिया की शोभा यात्रा फातिमा में माता मरिया की शोभा यात्रा  (ANSA)

संत पापाः अगस्त में विश्व युवा दिवस और लिस्बन-फातिमा की यात्रा

पुर्तगाल के नागरिक और कलीसिया के अधिकारियों के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए, संत पापा फ्राँसिस विश्व युवा दिवस 2023 में भाग लेने के लिए अगस्त में लिस्बन और फातिमा की यात्रा करेंगे।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार 23 मई 2023 (वाटिकन न्यूज) : संत पापा फ्राँसिस आगामी विश्व युवा दिवस के अवसर पर इस ग्रीष्मकाल में पुर्तगाल की प्रेरितिक यात्रा के दौरान फातिमा के तीर्थालय में लौट आएंगे।

वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक मत्तेओ ब्रूनी ने सोमवार को एक बयान में आधिकारिक घोषणा की। "अगले विश्व युवा दिवस के अवसर पर और पुर्तगाल के नागरिक और कलीसियाई अधिकारियों के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए, संत पापा फ्राँसिस इस वर्ष 2 से 6 अगस्त तक लिस्बन की यात्रा करेंगे, 5 अगस्त को फातिमा के तीर्थयात्रा करेंगे।"

संत पापा फ्राँसिस परमाध्यक्ष के रूप में दूसरी बार फातिमा के तीर्थयात्रा करेंगे।

संत पापा ने 12-13 मई 2017 को कोवा दा इरिया में धन्य कुंवारी मरिया के दर्शन की शताब्दी के लिए तीर्थालय का दौरा किया था। उस अवसर पर,संत पापा ने दुनिया को "शिथिल" करने वाले युद्धों के अंत के लिए प्रार्थना की।

फातिमा में, धन्य कुंवारी मरिया 100 साल पहले तीन पुर्तगाली बच्चों को दिखाई दी थी, तब वह एक गरीब किसान गांव था।

2017 में फातिमा में संत पापा फ्राँसिस
2017 में फातिमा में संत पापा फ्राँसिस

लिस्बन चौथे विश्व युवा दिवस की मेजबानी करता है, जिसकी अध्यक्षता संत पापा फ्राँसिस करेंगे। संत पापा ने 2013 में रियो डी जनेरियो, ब्राजील में; 2016 में क्राकोव, पोलैंड; और 2019 में पनामा सिटी, पनामा में विश्व युवा दिवस की अध्यक्षता की थी।

38वां विश्व युवा दिवस मूल रूप से 2022 में पुर्तगाली राजधानी में होने वाला था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण स्वास्थ्य आपातकाल के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

इस वर्ष के विश्व युवा दिवस के आदर्श वाक्य के लिए, संत पापा फ्राँसिस ने "मरिया उठी और शीघ्रता से चल पड़ी" (लूकल 1:39) को चुना है, दूत संवाद के बाद मरिया अपनी चचेरी बहन एलिजाबेथ से मिलने के लिए शीघ्रता से चल पड़ती है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

23 May 2023, 15:54