खोज

फातिमा में माता मरिया की शोभा यात्रा फातिमा में माता मरिया की शोभा यात्रा  (AFP or licensors)

फातिमा की माता मरिया के पर्व पर संत पापा का ट्वीट संदेश

फातिमा की कुँवारी माता मरिया के पर्व दिवस पर संत पापा ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों से माता मरिया की मध्यस्ता से विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 13 मई 2023 (वाटिकन न्यूज) : काथलिक कलीसिया 13 मई को फातिमा की माता मरिया के पर्व मनाती है। इसी दिन भेड़ चरा रहे तीन बच्चे लूसी, जसिन्ता एवं फ्राँसिस को माता मरियम ने पहली बार दर्शन दिया था। इस दिन संत पापा ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों से माता मरिया की मध्यस्ता से विश्व शांति के लिए प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया।

टवीट संदेश :  “फातिमा की माता मरिया, येसु की माँ और हमारी अपनी माँ, हमें मुलाकात और संवाद के रास्ते बनाने में मदद करें जो शांति की ओर ले जाए और हमें बिना किसी हिचकिचाहट के उन पर चलने का साहस दें।” #एक साथ प्रार्थना करें

पुर्तगाल के फातिमा स्थित माता मरियम का तीर्थस्थान यूरोप का एक प्रमुख तीर्थस्थान है। यहाँ हर रोज हजारों श्रद्धालु तीर्थयात्रा करते और माता मरियम को अपनी अर्जियाँ चढ़ाते हैं। तीर्थयात्रा की स्थापना, माता मरियम की इच्छा पर की गयी है। तीर्थस्थान उसी जगह पर स्थापित है जहाँ, भेड़ चरा रहे तीन बच्चों लूसी, जसिन्ता एवं फ्राँसिस को माता मरियम ने 6 बार दर्शन दिये थे। 1917 की रूसी क्रांति बीसवीं सदी के विश्व इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना रही। प्रथम विश्व युद्ध के कारण पूरे विश्व में अशांति थी और माता मरियम चाहती थीं कि युद्ध समाप्त हो तथा विश्व में शांति स्थापित हो। इसके लिए उन्होंने रोजरीमाला विन्ती एवं त्याग तपस्या करने की सलाह दी। आज भी विश्व में शांति की आवश्यकता है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

13 May 2023, 16:57