खोज

2023.05.11 संत पेत्रुस प्रांगण 2023.05.11 संत पेत्रुस प्रांगण 

संत घोषणा प्रक्रिया में नये आज्ञप्तियों को संत पापा का अनुमोदन

संत पापा फ्राँसिस ने 3 पुरोहितों 2 धर्मबहनों, 3 लोकधर्मी और 1 सेमिनारियन को संत घोषणा के रास्ते पर आगे बढ़ाते हुए उनकी आज्ञप्तियों को मान्यता प्रदान की।

माग्रेट सुनीता मिंज-वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शनिवार 20 मई 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 20 मई को संत घोषणा हेतु नौ नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन दिया। वाटिकन के संत प्रकरण परिषद के अध्यक्ष कार्डिनल मार्चेलो सेमेरारो के साथ एक मुलाकात में संत पापा ने नौ नये उम्मीदवारों की आज्ञप्तियों को अनुमोदन देते हुए उन्हें संत घोषणा के रास्ते पर आगे बढ़ाते हुए ईशसेवक का सम्मान प्रदान किया।

नये ईश सेवकों के नाम इस प्रकार हैं-

ईशसेवक शहीद जोसेप्पे बेयोटी धर्मप्रांतीय पुरोहित। इनका जन्म  26 अगस्त 1912 को ग्रेग्नानो ट्रेबिएन्से (इटली) के एक गांव कैम्परेमोल्डो सोत्तो में हआ था और 20 जुलाई 1944 को बर्दी (इटली) के एक गांव सिदोलो में विश्वास के कारण मार डाले गये।  

- ईश सेवक साइमन म्पेके धर्मप्रांतीय पुरोहित (बाबा साइमन के रूप में जाने जाते हैं), का जन्म बाटोम्बे (कैमरून) में 1906 में हुआ और 13 अगस्त 1975 को एदेया (कैमरून) में मृत्यु हो गई;

- ईशसेवक पेड्रो डे ला विर्जेन डेल कारमेन (पेड्रो डिएज गिल) पवित्र स्कूलों के ईश्वर की माता के नियमित गरीब पुरोहितों के धर्मसंध के पुरोहित। इनका जन्म 14 अप्रैल 1913 को पैम्पलीगा (स्पेन) में हुआ था और 14 दिसंबर 1983 को ज़रागोज़ा (स्पेन) में निधन हो गया।

ईशसेविका एड्डा रोडा (एड्डा मारिया कथरीना) मदर रूबात्तो की कपुचिन सिस्टर्स संस्थान की धर्मबहन का 30 अक्टूबर 1940 को लेनो (इटली) में हुआ था और 16 जून 1996 को बेर्गामो (इटली) में निधन हो गया।

- ईशसेविका तेरेज़ा मार्गरीदा डो कोराकाओ दी मारिया (मारिया लुइज़ा रेजेंडे मार्केस) कार्मेलाईट धर्मसमाज की धर्मबहन का जनम 24 दिसंबर, 1915 को बोरदा दा माता (ब्राजील) में हुआ था और 14 नवंबर, 2005 को ट्रेस पोंटास (ब्राजील) में निधन हो गया।

ईशसेवक अरनाल्डो कैनेपा लोकधर्मी और प्रचारक थे इनका जन्म 24 सितंबर 1882 को रोम (इटली) में हुआ था और वहीं 2 नवंबर 1966 को उनकी मृत्यु हुई।

ईशसेवक गुइडो विडाल फ्राँका शाफ़र, सेमिनेरियन का जन्म 22 मई, 1974 को वोल्टा रेडोंडा (ब्राजील) में हुआ था और 1 मई, 2009 को रियो डी जनेरियो (ब्राजील) में निधन हो गया।

ईशसेविका मारिया क्रिस्टीना ओगियर एक लोकधर्मी थीं। इनका जन्म 9 मार्च 1955 को फ्लोरेंस (इटली) में हुआ और 8 जनवरी 1974 को रोम (इटली) में निधन हुआ।

ईशसेविका लोरेना डी'एलेसेंड्रो,एक लोकधर्मी थीं। इनका जन्म 20 नवंबर, 1964 को रोम (इटली) में हुआ और 3 अप्रैल, 1981 को उनकी मृत्यु हो गई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

20 May 2023, 16:27