ईश्वर का कार्य हमेशा भाईचारे से होकर गुजरता है, संत पापा फ्राँसिस
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बुधवार 27 सितंबर 2023 (रेई) : काथलिक कलीसिया आज संत विंसेंट डी पॉल का पर्व मनाती है जिन्होंने प्रभु येसु के प्रेम से प्रेरित होकर खुद को गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों की सेवा हेतु समर्पित कर दिया। संत पापा ने ट्वीट कर संत विंसेंट डी पॉल की तरह गरीबों और जरुरत मदों की मदद करने हेतु प्रेरित किया।
1ला ट्वीट : “आज हम संत विंसेंट डी पॉल का पर्व मना रहे हैं, जिन्होंने ईसा मसीह के प्रति प्रेम से प्रेरित होकर खुद को गरीबों और हाशिये पर पड़े लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनका उदाहरण हमें भी अपने जरूरतमंद भाइयों और बहनों के करीब आने के लिए प्रेरित करे।”
2रा ट्वीट : “ईश्वर का कार्य हमेशा भाईचारे से होकर गुजरता है, पुरुषों और महिलाओं के आंखों, हाथों, पैरों और दिलों से होकर गुजरता है। कलीसिया या नागरिक जिम्मेदारी की अपनी भूमिका निभाने वाले, भाईचारे के रिश्ते और सामाजिक मित्रता बनाने की कोशिश करते हैं।”