परमाणु हथियार रखना अनैतिक, पोप फ्राँसिस
संत पापा फ्राँसिस ने परमाणु हथियार रखने को अनैतिक कहा है क्योंकि इससे दुर्घटना होने का बड़ा खतरा होता है।
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 26 सितंबर 2023 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने परमाणु हथियार रखने को अनैतिक कहा है क्योंकि इससे दुर्घटना होने का बड़ा खतरा होता है।
संत पापा ने 26 सितम्बर को सोशल मीडिया प्लेटफोर्म एक्स पर लिखा, “परमाणु हथियार रखना अनैतिक है क्योंकि जैसा कि संत पापा जॉन तेइसवें ने अपने प्रेरितिक विश्व पत्र पाचेम इन तेरिस में गौर किया है, "इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि आग किसी संयोग और अप्रत्याशित परिस्थिति से शुरू हो सकती है।"
संत पापा ने कहा कि हम परमाणु हथियार के खतरे के सामने हमेशा पराजित हैं।
26 September 2023, 16:48