खोज

संत पापा फ्राँसिस  बम्बिनो जेसु अस्पताल के एक बच्चे को प्यार करते हुए संत पापा फ्राँसिस बम्बिनो जेसु अस्पताल के एक बच्चे को प्यार करते हुए  (AFP or licensors)

ईश्वर के लिए महिमा, अपनी जान देने की हद तक प्रेम करना है, संत पापा

संत पापा ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर दो ट्वीट कर ईश्वर के लिए महिमा के मर्म को समझाया तथा युद्ध से पीड़ित देशों के लिए प्रार्थना करने हेतु अपील की।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, सोमवार, 18 मार्च 2024 (रेई) : वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में रविवार 17 मार्च को संत पापा फ्राँसिस ने भक्त समुदाय के साथ देवदूत प्रार्थना का पाठ किया देवदूत प्रार्थना के पूर्व उन्होंने रविवारीय धर्मविधि के लिए चयनित सुसमाचार पाठ पर चिंतन किया और युद्ध से पीड़ित देशों के लिए प्रार्थना करने हेतु अपील की। इसी के मद्दे नजर संत पापा ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म एक्स पर दो ट्वीट किया।

पहला ट्वीटः ईश्वर की महिमा

“ईश्वर के लिए महिमा, मानवीय सफलता, प्रसिद्धि और लोकप्रियता नहीं है, यह जनता तालियों के बाद शक्ति की एक भव्य अभिव्यक्ति नहीं है। ईश्वर के लिए, अपनी जान देने की हद तक प्रेम करना ही महिमा है।”

दूसरा ट्वीटः युद्ध पीड़ित आबादी के लिए प्रार्थना

“आइए हम यूक्रेन, फ़िलिस्तीन और इज़राइल और सूडान में युद्ध से पीड़ित आबादी के लिए प्रार्थना करना जारी रखें। और हमें सीरिया को नहीं भूलना चाहिए, एक ऐसा देश जिसने लंबे समय से युद्ध के कारण बहुत नुकसान झेल रहा है।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

18 March 2024, 15:01