खोज

संत पापा फ्राँसिस संत पापा फ्राँसिस 

गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष की नियुक्ति

संत पापा फ्राँसिस ने गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के फादर सिमियाओ पुरिफ़िकाओ फर्नांडीस को गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, शनिवार 6 अप्रैल 2024 (रेई) : संत पापा फ्राँसिस ने शनिवार 6 अप्रैल को धर्मप्रांतीय पुरोहित फादर सिमियाओ पुरिफ़िकाओ फर्नांडीस, को गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के सहायक धर्माध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है।  अब तक वे संत पियुस दसवें पास्टोरल संस्थान के निदेशक रहे हैं।

बायोडाटा

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष सिमियाओ पुरिफिकाओ फर्नांडीस का जन्म 21 दिसंबर 1967 को गोवा और दामाओ महाधर्मप्रांत के चंदोर में हुआ था। उन्होंने राचोल के पेट्रियाकल सेमिनरी में दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र का अध्ययन किया और 10 मई 1993 को गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर काम करते हुए आगे की पढ़ाई की:

पुरोहित बनने के बाद वे एल्डोना में संत थॉमस के सहायक पल्ली पुरोहित (1993-1996); तालेगाओ में संत माइकेल पल्ली के सहायक पल्ली पुरोहित (1996-1998); रोम में पोंटिफिकल बाइबिल इंस्टीट्यूट से पवित्र धर्मग्रंथ में लाइसेंस; पुणे में ज्ञान दीप विद्यापीठ में बाइबिल धर्मशास्त्र में डॉक्टरेट; राचोल के पेट्रियाकल सेमिनरी में पवित्र धर्मग्रंथ के प्रोफेसर (2005-2018); मार्सेला में पवित्र परिवार पल्ली के प्रशासक (2006-2013); 2018 से, गोवा और दमन महाधर्मप्रांत के संत पियुस दसवें पास्टोरल संस्थान के निदेशक; ख्रीस्तीय एकता वर्धक प्रेरिताई के प्रभारी; 2023 से, पुरोहितों के स्थायी प्रशिक्षण के समन्वयक और धर्मसभा के धर्मप्रांतीय चरण के समन्वयक के रुप में अपनी सेवा दी है।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

06 April 2024, 14:41