खोज

सन्त पापा लियो 14 वें, फाईल तस्वीर सन्त पापा लियो 14 वें, फाईल तस्वीर 

शांति हेतु प्रार्थना और उपवास का आह्वान

सन्त पापा लियो 14 वें ने विश्व के समस्त विश्वासियों को शांति हेतु 22 अगस्त के दिन प्रार्थना और उपवास में एकजुट होने के लिए आमंत्रित किया है तथा "हथियारों के परित्याग और निःशस्त्र शांति" का आह्वान किया है।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 22 अगस्त 2025 (रेई, वाटिकन रेडियो): सन्त पापा लियो 14 वें ने विश्व के समस्त विश्वासियों को शांति हेतु 22 अगस्त के दिन प्रार्थना और उपवास में एकजुट होने के लिए आमंत्रित किया है तथा सशस्त्र संघर्ष से त्रस्त सभी स्थानों पर "हथियारों के परित्याग और निःशस्त्र शांति" का आह्वान किया है।

मरियम शांति की रानी

यह स्मरण दिलाते हुए कि 22 अगस्त को पवित्र कुँवारी और रानी मरियम का महापर्व है, सन्त पापा ने इस दिन को शांति के लिये प्रार्थना और उपवास में व्यतीत करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहाः "मरियम पृथ्वी पर विश्वासियों की माता हैं तथा शांति की रानी के रूप में याद की जाती हैं।"

इस्राएल, फिलीस्तीन, यूक्रेन और दुनिया के अन्य हिस्सों में युद्धों से लगातार घायल हो रहे विश्व में सन्त पापा ने सभी विश्वासियों को युद्ध से पीड़ित लोगों के लिए "प्रार्थना और उपवास के एक दिन" में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि "प्रभु से हम शांति और न्याय प्रदान करने और नित्य जारी सशस्त्र संघर्षों के कारण पीड़ित लोगों के आँसू पोंछने की प्रार्थना करें।" उन्होंने  कहाः "ऐसा करने में, शांति की रानी मरियम मध्यस्थता हमारी करें ताकि लोग शांति का मार्ग पा सकें।"

प्रार्थना दिवस का स्वागत

इसी बीच, इटली के काथलिक धर्माध्यक्षों ने सन्त पापा लियो 14 वें के प्रार्थना आमंत्रण को स्वीकार करते हुए समस्त ख्रीस्तीय धर्मनानुयायियों से आग्रह किया है कि वे 22 अगस्त को  उपवास और प्रार्थना द्वारा प्रभु से याचना करें ताकि "प्रभु ईश्वर विश्व को शांति और न्याय प्रदान करें तथा जारी संघर्षों के कारण पीड़ित लोगों की व्यथाओं को दूर करें।"

रोम के प्रतिधर्माध्यक्ष कार्डिनल बाल्दो रैना ने एक वकतव्य जारी कर कहा कि वे सन्त पापा के आह्वान का स्वागत करते हैं तथा शांति हेतु प्रार्थना का सबसे आग्रह करते हैं। उन्होंने लिखाः "संघर्षों और हिंसा से भरे इस समय में, हम विश्वास के साथ पवित्र कुँवारी मरियम को पीड़ितों के आँसू, निर्दोषों की पीड़ा और उन सभी लोगों की आशा सौंपते हैं जो न्याय और सुलह की कामना करते हैं।"

कार्डिनल ने आगे कहा, "मैं प्रत्येक समुदाय, पल्ली, परिवार और व्यक्तिगत विश्वासी को इस दिन में भाग लेने के लिए आमंत्रित करता हूँ: सादगी और विश्वास के साथ जिया गया और प्रार्थना से पोषित उपवास, हमारी एकता का प्रतीक और शांति की भेंट बन जाए।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

22 अगस्त 2025, 10:28