खोज

2025.11.01 पूना धर्मप्रांत के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष साइमन अल्मेड़ा 2025.11.01 पूना धर्मप्रांत के नवनियुक्त धर्माध्यक्ष साइमन अल्मेड़ा  

संत पापा लियो ने पूना धर्मप्रांत के लिए नये धर्माध्यक्ष को नियुक्त किया

संत पापा लियो 14वें ने पूना धर्मप्रांत के नये धर्माध्यक्ष के रुप में फादर साइमन अल्मेड़ा को नियुक्त किया है। अब तक, वे पश्चिमी क्षेत्रीय धर्माध्यक्षीय परिषद के सहायक सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

वाटिकन न्यूज

पूना, शनिवार 01 नवम्बर 2025 : शनिवार 1 नवम्बर को संत पापा लियो 14वें ने पूना धर्मप्रांत के लिए उसी धर्मप्रांत के पुरोहित फादर साइमन अल्मेड़ा को नये धर्माध्यक्ष के रुप में नियुक्त किया है। वे वर्तमान में पश्चिमी क्षेत्रीय धर्माध्यक्षीय परिषद के सहायक सचिव हैं।

जीवन परिचय

नवनियुक्त धर्माध्यक्ष साइमन अल्मेड़ा का जन्म 4 नवंबर, 1960 को घास में हुआ था, जो अब वसई धर्मप्रांत में है। मुंबई के संत पियुस दसवें कॉलेज से दर्शनशास्त्र और धर्मशास्त्र का अध्ययन करने के बाद, उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में विज्ञान स्नातक और समाजशास्त्र में कला स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की, और फिलीपींस के क्यूज़ोन शहर स्थित मनीला विश्वविद्यालय से प्रेरितिक अध्ययन में कला स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की।

1 अप्रैल, 1990 को पूना धर्मप्रांत के लिए  उनका पुरोहिताभिषेक किया गया था।

उन्होंने निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है: पूना में संत पात्रिक महागिरजाघर के सहायक पल्ली पुरोहित (1990-1994); किर्की में संत इग्नासियुस के सहायक पल्ली पुरोहित (1994-1996); डायोसेसन यूथ डायरेक्टर (1996-2000); माइनर सेमिनरी के रेक्टर (2002-2003); पूना में में संत पात्रिक महागिरजाघर के पल्ली पुरोहित (2003-2008); प्रेस्बिटेरल काउंसिल के सदस्य (2003 से); चिंचवाड़ में संत फ्राँसिस जेवियर्स के पल्ली पुरोहित (2008-2013); सलाहकार बोर्ड के सदस्य (2009 से); पूना धर्मप्रांत के कोषाध्यक्ष (2010-2015); सोलापुर बाज़ार में संत अन्ना पल्ली के पल्ली पुरोहित (2013-2019); वाकड में संत जॉन पॉल द्वितीय पल्ली  के पल्ली पुरोहित (2019-2023)।

अब तक, वे पश्चिमी क्षेत्रीय धर्माध्यक्षीय परिषद के सहायक सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

01 नवंबर 2025, 15:59