खोज

संत पापा लियो 14वें, कास्टेल गंडोल्फो में एक स्कूल क्रिसमस कैरोल में बच्चों के साथ संत पापा लियो 14वें, कास्टेल गंडोल्फो में एक स्कूल क्रिसमस कैरोल में बच्चों के साथ   (ANSA)

संत पापा ने स्कूल के बच्चों से कहा: क्रिसमस में शांति और एकता बनायें

संत पापा लियो 14वें, कास्टेल गंडोल्फो में एक स्कूल क्रिसमस कैरोल में बच्चों के साथ शामिल हुए, और वहां मौजूद लोगों को क्रिसमस पर प्यार के तोहफ़े के बारे में सभी को बताने के लिए आमंत्रित किया।

वाटिकन न्यूज

कास्टेल गंडोल्फो, बुधवार 17  दिसंबर 2025 : मंगलवार दोपहर को कास्टेल गंडोल्फो के पोंटिफिकल पॉल षष्टम स्कूल के बच्चों ने क्रिसमस कैरोल का प्रदर्शन किया। संत पापा लियो14वें विला बारबेरिनी से निकलने के बाद स्कूल गए और फिर बच्चों के क्रिसमस कैरोल में उनके परिवारों के साथ शामिल हुए।

यह कैरोल बच्चों के लिए सभी को क्रिसमस की शुभकामनायें देने और यह बताने का मौका था कि सच्ची अमीरी इस बात से नहीं मापी जाती कि कोई क्या पाता है, बल्कि इस बात से मापी जाती है कि कोई अपने अंदर और दूसरों के साथ रिश्ते में कितनी शांति पैदा कर सकता है।

कैरोल का आंदद लेते हुए संत पापा लियो 14वें
कैरोल का आंदद लेते हुए संत पापा लियो 14वें   (ANSA)

क्रिसमस खुशी और शांति लाता है

सभी विद्यार्थी, जींस और सफेद शर्ट पहने हुए, स्टेज पर अपनी जगह ले रहे थे। उन्होंने संत पापा को अपने बीच पाकर मुस्कुराते हुए और साफ तौर पर भावुक होकर, क्रिसमस गाने गाए। अल्बानो के धर्माध्यक्ष विन्सेन्ज़ो विवा, परमधर्मपीठीय प्रशासनीय विरासत के अध्यक्ष, मोनसिन्योर जोर्दानो पिच्चिनोत्ती और संत पापा सबसे आगे की लाइन में बैठे थे।

संत पापा लियो ने गाना समाप्ति के बाद कहा, "इटालियन, लैटिन, इंग्लिश और स्पानिश में क्रिसमस गाने सुनना बहुत अच्छा लगा।" उन्होंने कहा कि बच्चों को अलग-अलग भाषाओं में गाते हुए सुनने से सभी को यह समझने में मदद मिलती है कि क्रिसमस सभी के दिल में खुशी और शांति लाता है। संत पापा ने भी यहाँ आने के लिए निमंत्रण देने हेतु उनका शुक्रिया अदा किया और मुस्कुराते हुए कहा कि यह निमंत्रण “रहस्यमयी तरीके से” आया है और इसे स्वीकार करके उन्हें खुशी हुई।

शांति के लिए और ज़्यादा करने का आमंत्रण

गाए गए एक गाने के बोल पर सोचते हुए, जिसके बोल “प्यार लाने वाले फरिश्ते” थे, संत पापा ने कहा कि बच्चों ने खुद अपने संगीत के ज़रिए प्यार फैलाया था। उन्होंने संत अगुस्टीन के शब्दों को याद किया, जिन्होंने कहा था कि “जो प्यार करता है वह गाता है,” क्योंकि प्यार दिल को यह समझने में मदद करता है कि असल में क्या मायने रखता है।

संत पापा लियो ने कहा, “ईश्वर हम सभी को प्यार का तोहफ़ा देना चाहते थे: क्रिसमस यही है,” उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ईश्वर मनुष्यों के करीब आते हैं, खासकर सबसे छोटे और सबसे कमज़ोर लोगों के करीब। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्रिसमस पर मनाई जाने वाली यह भावना न सिर्फ़ इन दिनों बल्कि पूरे साल जी जा सकती है। एक और गाने के बोल को दुहराते करते हुए, संत पापा ने कहा, “हमारे लिए यह एक बड़ा न्योता है: दुनिया में शांति, प्यार और एकता की घोषणा करने के लिए और ज़्यादा करना।”

हममें से सबसे छोटे में भी ईश्वर को देखना

अंत में, संत पापा लियो ने बच्चों और उनके परिवारों को अपना आशीर्वाद दिया और उन्हें एक साथ प्रार्थना करने और ईश्वर की मौजूदगी को खासकर सबसे छोटे बच्चों में पहचानने के लिए अपने दिल खोलने हेतु प्रोत्साहित किया।

संत पापा का स्वागत तालियों और खुशी के नारों से हुआ। उन्हें तोहफे में एक टेनिस रैकेट और स्कूल यूनिफॉर्म मिली, और जाने से पहले उन्होंने विद्यार्थियों के साथ एक यादगार तस्वीर खिंचवाई।

संत पापा को तोहफे में एक टेनिस रैकेट मिला
संत पापा को तोहफे में एक टेनिस रैकेट मिला   (ANSA)

पोंटिफिकल पॉल षष्टम  स्कूल

कास्टेल गंडोल्फो का पोंटिफिकल पॉल षष्टम स्कूल एक काथलिक प्राइमरी स्कूल है जो विला बारबेरिनी से लगभग 700 मीटर दूर है। संत पापा पॉल षष्टम ने इसे स्थानीय समुदाय को एक तोहफे के तौर पर बनवाने को बढ़ावा दिया और इसका उद्घाटन खुद संत पापा ने 12 सितंबर 1968 को किया था। उस मौके पर, उन्होंने बच्चों और युवाओं के लिए काथलिक शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया।

आज स्कूल में लगभग 300 विद्यार्थी पढ़ते हैं और यह काथलिक सिद्धांतों से प्रेरित एक सैक्षिक प्रोग्राम देता है, जिसमें खेल, संगीत, विदेशी भाषाएं, नागरिक शिक्षा और खाने की शिक्षा जैसी अतिरिक्त कार्यक्रम शामिल हैं।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

17 दिसंबर 2025, 14:44