खोज

सन्त पापा लियो 14 वें रोम के सीनेट हॉल के पुस्तकालय में, 18.12.2025 सन्त पापा लियो 14 वें रोम के सीनेट हॉल के पुस्तकालय में, 18.12.2025   (ANSA)

सन्त पापा ने की इतालवी सीनेट पुस्तकालय की भेंट

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन के साथ सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार को सीनोट के पुस्कालय की भेंट की जहाँ सीनेट के अध्यक्ष इग्नासो ला रूस्सा ने उनका अभिवादन किया। यह प्रदर्शनी इतिहास और अर्थों से परिपूर्ण रही जो सौ साल बाद पहली बार लोगों के लिये प्रस्तुत की जा रही थी।

वाटिकन सिटी

रोम, शुक्रवार, 19 दिसम्बर 2025 (रेई, वाटिकन रेडियो): रोम स्थित मिनेरवा प्रासाद में सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार को इतालवी सीनेट पुस्तकालय की भेंट कर कलीसिया के जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में वहाँ लगाई गई प्रदर्शनी का दौरा किया जिसमें 1455 और 1461 के बीच हस्तलिखित और दो खंड़ों में रचित बोर्सो डी'एस्टे की बाइबिल पांडुलिपि रखी गई हैं।

वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन के साथ सन्त पापा लियो 14 वें ने गुरुवार को  सीनोट के पुस्कालय की भेंट की जहाँ सीनेट के अध्यक्ष इग्नासो ला रूस्सा ने उनका अभिवादन किया। उक्त प्रदर्शनी इतिहास और अर्थों से परिपूर्ण रही जो सौ साल बाद पहली बार लोगों के लिये प्रस्तुत की जा रही थी।  

भेंट

वाटिकन स्थित परमधर्मपीठीय प्रेस कार्यालय ने अपने टेलीग्राम चैनल पर बताया कि सन्त पापा लियो इस अवसर पर सीनेट के अध्यक्ष, उपाध्यक्षों और सुरक्षा कर्मियों से मिले। तदोपरान्त, उन्होंने येसु के जन्म के पारंपरिक गऊशाले से बालक येसु की तस्वीर पर रखे पर्दे को हटाया।

टेलीग्राम चैनल के अनुसार इस भेंट के दौरैन सीनेट अध्यक्ष इग्नासो ला रूस्सा सन्त पापा के साथ थे जिन्होंने उन्हें उक्त प्रदर्शनी के बारे में बताया। प्रदर्शनी में बाइबिल के पन्नों को देखने के बाद सन्त पापा ने सीनेट हॉल के पुस्कातलय में सुरक्षित स्वर्ण ग्रन्थ पर हस्ताक्षर किये।

दर्शक

परमधर्मपीठीय प्रेस कार्यालय के अनुसार लगभग मिनेरवा प्रासाद की भेंट लगभग 20 मिनटों तक चली। इस अवसर पर सीनेट अध्यक्ष ला रूस्सा ने सन्त पापा को कथित मार्तीनेल्ला अर्थात् एक खास घंटी उपहार स्वरूप अर्पित की जिसका इस्तेमाल सीनेट भवन में आदेश देने के लिये किया जाता है। सीनेट हाल के बाहर दर्शकों की भीड़ जमा थी जो ज़ोर ज़ोर से वीवा इल पापा के नारे लगा रही थी तथा गीतों एवं तालियों से उनका स्वागत कर रही थी।  

सिनेट अध्यक्ष  

सन्त पापा की भेंट के विषय में सीनेट अध्यक्ष ला रूस्सा ने पत्रकारों से कहा, "यह बहुत सम्मान की बात थी, यह विश्वास करने वालों के लिए और मेरा मानना ​​है कि जो विश्वास नहीं करते, उनके लिए भी सोचने का पल था क्योंकि सन्त पापा प्रेम और शांति की चाहत के प्रतीक हैं, जिसे  हम विशेष रूप से क्रिसमस के करीब आने पर महसूस कर सकते हैं।"

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

19 दिसंबर 2025, 11:06