खोज

पेरु के धर्माध्यक्षों के बीच सन्त पापा लियो 14 वें,  29.01.2026 पेरु के धर्माध्यक्षों के बीच सन्त पापा लियो 14 वें, 29.01.2026  (@Vatican Media)

पेरु के धर्माध्यक्षों के साथ अचानक भोजन

पेरु से अपनी पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकत हेतु रोम आये काथलिक धर्माध्यक्षों को सन्त पापा लियो ने मध्यान्ह भोजन के अवसर पर पहुँच कर आश्चर्यचकित कर दिया।

वाटिकन सिटी

रोम, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): पेरु से अपनी पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकत हेतु रोम आये काथलिक धर्माध्यक्षों को सन्त पापा लियो ने मध्यान्ह भोजन के अवसर पर पहुँच कर आश्चर्यचकित कर दिया। इस घटना को पेरु के धर्माध्यक्षों ने “सामीप्य और सहभागिता का एक संकेत” निरूपित किया है।

सामीप्य और सहभागिता का संकेत

पेरु के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के एक्स अकाऊन्ट पर सन्त पापा लियो 14 वें के इस भ्रातृत्वपूर्ण कृत्य को “सामीप्य और सहभागिता का एक संकेत निरूपित किया जो पेरू में कलीसिया के प्रेरितिक मिशन को मज़बूत करता है।”

26 से 31 जनवरी तक पेरु के काथलिक धर्माध्यक्ष सन्त पापा के साथ अपनी पंचवर्षीय पारम्परिक मुलाकात के लिये रोम में हैं। 30 जनवरी को वे सन्त पापा लियो 14 वें से वाटिकन में मुलाकात कर रहे हैं।  

पेरु के भविष्य के लिये प्रार्थना

पेरु के काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष लूरिन के धर्माध्यक्ष कारलोस गार्सिया कामादार ने कहा, “हम यहां शांति और पेरू के भविष्य के लिए प्रार्थना करने आए हैं ताकि यह यात्रा हम सभी को मज़बूत करे और दूसरों की बेहतर सेवा हेतु हमारे विश्वास के सुदृढ़ करे।”

पेरु के काथलिक धर्माध्यक्षों ने सन्त पापा लियो 14 वें को धन्य कुँवारी मरियम का मोज़क और लीमा की सन्त रोज़ की एक तस्वीर भी भेंट की, जिसे शनिवार, 31 जनवरी को आशीर्वाद देकर वाटिकन उद्यान में प्रतिस्थापित किया जायेगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 जनवरी 2026, 10:21