संत पापा लियो ने चेक गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी,सोमवार 19 जनवरी 2026 : संत पापा लियो 14वें सोमवार को वाटिकन में चेक गणराज्य के राष्ट्रपति, श्री पेट्र पावेल से मुलाकात की। वाटिकन प्रेस कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति पेट्र ने बाद में वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन से मुलाकात की, उनके साथ वाटिकन राज्य और अतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ संबंधों के सचिव महाधर्माध्यक्ष पॉल रिचर्ड गलाघेर भी थे।
बयान में कहा गया, "वाटिकन सचिवालय में बातचीत के दौरान, परमधर्मपीठ और चेक गणराज्य के बीच अच्छे राजनायिक संबंधों की तारीफ़ की गई, और उन्हें और मज़बूत करने के इरादे को फिर से पक्का किया गया।"
इसमें आगे कहा गया कि बातचीत में सार्वजनिक हितों के मुद्दों और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कई सामाजिक व राजनैतिक मुद्दों पर फोकस किया गया, जिसमें चल रहे झगड़ों पर खास ध्यान दिया गया, "शांति के लिए तुरंत प्रतिबद्धता और अंतरराष्ट्रीय सह-अस्थित्व को आधार देने वाले सिधांतों और मूल्यों को वापस पाने के महत्व पर ज़ोर दिया गया।"
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
