खोज

संत पापा लियो 14वें और तंजानिया के विदेश मंत्री महमूद थाबित कोम्बो संत पापा लियो 14वें और तंजानिया के विदेश मंत्री महमूद थाबित कोम्बो   (ANSA)

संत पापा लियो ने तंजानिया के विदेश मंत्री से मुलाकात की

संत पापा लियो ने तंजानिया के विदेश मंत्री महमूद थाबित कोम्बो से मुलाकात की। देश में एक जांच कमीशन काम कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पिछले अक्टूबर में चुनाव के दौरान हुई हिंसा के लिए कौन ज़िम्मेदार था।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बुधवार 28 जनवरी 2026 : बुधवार को आम दर्शन समारोह से पहले, संत पापा लियो ने तंजानिया के विदेश मंत्री महमूद थाबित कोम्बो से मुलाकात की।

मंत्री एक अंतरराष्ट्रीय दौरे पर हैं और राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन का संदेश लाए हैं, जिन्हें पिछले अक्टूबर के चुनावों में देश के नेता के रुप में पुष्टि कर दी गयी थी। अक्टूबर 2025 के चुनाव के समय, झड़पें और हिंसा हुई, जिसमें सैकड़ों मौतें हुईं।

तंजानिया के राष्ट्रपति ने एक जांच कमीशन बनाया है, जो यह पता लगाने का काम कर रहा है कि क्या हुआ था। यह एक ऐसे देश में एक झटके की तरह था जो पहले शांतिपूर्ण था और जहां कोई खास सामाजिक तनाव नहीं था।

तंजानिया के सभी धार्मिक अधिकारियों, धर्माध्यक्षों से लेकर इमाम तक, ने हिंसा की निंदा की और कारणों का पता लगाने और यह पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र जांच की मांग की कि कौन जिम्मेदार था।

संत पापा लियो और तंजानिया के विदेश मंत्री महमूद थाबित कोम्बो एवं अन्य अधिकारी
संत पापा लियो और तंजानिया के विदेश मंत्री महमूद थाबित कोम्बो एवं अन्य अधिकारी   (@VATICAN MEDIA)

संत पापा लियो 14वें ने 2 नवंबर को देवदूत प्रार्थना के बाद देश के हालात के बारे में सबके सामने कहा: “आइए, हम तंजानिया के लिए भी प्रार्थना करें, जहां हाल के चुनावों के बाद हिंसक झड़पें हुई हैं, जिसमें कई लोग मारे गए हैं। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे हर तरह की हिंसा से बचें और बातचीत का रास्ता अपनाएं।”

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 जनवरी 2026, 15:26