ओलंपिक्स स्वागत, एकजुटता और शांति को बढ़ावा दें
वाटिकन सिटी
मिलान, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): इटली के मिलान शहर स्थित सन्त बाबिला गिरजाघर में एथलीट्स क्रॉस के आगमन के अवसर पर सन्त पापा लियो 14 वें ने एक टेलेग्राम सन्देश प्रेषित किया है जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि ओलंपिक्स खेलों का उद्देश्य स्वागत, एकजुटता और शांति को बढ़ावा देना हो।
सम्पूर्ण शीतकालीन ओलंपिक्स खेलों के दौरान एथलीट्स क्रॉस सन्त बाबिला गिरजाघर में सुरक्षित रहेगा। गुरूवार सन्ध्या सन्त पापा लियो ने मिलान के महाधर्माध्यक्ष मारियो देलपीनी को वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पियेत्रो पारोलीन द्वारा हस्ताक्षरित एक टेलीग्राम भेजा।
मैत्री और भाईचारा
सन्त पापा ने कहा कि वे आध्यात्मिक रूप से उन सभी लोगों के साथ हैं जो गुरुवार सन्ध्या सन्त बाबिला गिरजाघर में महाधर्माध्यक्ष की अध्यक्षता में होने वाले एक समारोह में हिस्सा ले रहे हैं और जिसके दौरान 6 से 22 फरवरी तक होने वाले मिलान-कॉर्टिना ओलंपिक्स और पैरालंपिक्स खेलों के लिए एथलीट्स क्रॉस का शहर में आधिकारिक तौर पर स्वागत किया जाएगा।
सन्त पापा लियो ने उम्मीद जताई कि “यह ज़रूरी खेल घटना मैत्री और भाईचारे की भावना को जगाएगी और अखण्ड मानव विकास हेतु खेल की अहमियत के बारे में जागरूकता को मज़बूत करेगी।”
लोगों और संस्कृतियों के बीच सेतु
अपने संदेश में, सन्त पापा लियो ने कहा कि वे प्रार्थना करेंगे कि ओलंपिक्स में “स्वस्थ प्रतिस्पर्धा” “संस्कृतियों और लोगों के बीच सेतु निर्माण में मदद करे तथा आतिथेय, एकजुटता और शांति को बढ़ावा दे।”
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
