खोज

विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क के सदस्यों  की सन्त पापा से मुलाकात, 30.01.2026 विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क के सदस्यों की सन्त पापा से मुलाकात, 30.01.2026   (@Vatican Media)

विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क के सदस्यों से सन्त पापा लियो

वाटिकन में शुक्रवार को सन्त पापा लियो 14 वें ने परमाध्यक्षीय विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क के नेतृत्व एवं सदस्यों का अभिवादन कर उनकी उदारता के लिये हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 (रेई, वाटिकन रेडियो): वाटिकन में शुक्रवार को सन्त पापा लियो 14 वें ने परमाध्यक्षीय विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क के नेतृत्व एवं सदस्यों का अभिवादन कर उनकी उदारता के लिये हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।

विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क न्यास के अध्यक्ष फादर क्रिस्टोबल फॉन्स, उपाध्याक्ष बेटिना रीड एवं  फादर मिगेल मेलो तथा अन्तरराष्ट्रीय कार्यालय के सदस्यों, उपमहाद्पीय समन्वयकों तथा निर्देशकों का उन्होंने स्वागत किया जो उदारता के साथ प्रार्थना मिशन को समर्थन देते तथा उसकी सजीवता को बनाये रखते हैं।

धन्यावद ज्ञापन

सन्त पापा ने कहा, “प्रति माह, ध्यान से सोचने के बाद, मेरे पूर्व सन्त पापाओं एवं मैंने आपके साथ अलग-अलग मनोरथों को साझा किया है, जो मानव के समक्ष आने वाली चुनौतियों के साथ-साथ कलीसिया के जीवन और मिशन से जुड़े होते हैं। विश्वव्यापी प्रार्थना नेटवर्क के माध्यम से इन मनोरथों को सम्पूर्ण विश्व के लाखों लोगों तक पहुँचाने के आपके प्रयासों के लिये मैं शुक्रगुजार हूँ।”

उन्होंने कहा, “ऐसी प्रार्थना येसु मसीह के शरीर के सुसमाचारी कार्य बाहर नहीं है, बल्कि वह इसका एक ज़रूरी हिस्सा है। आपकी प्रार्थना की आध्यात्मिकता येसु के हृदय में है, जिससे आप हमारे प्रभु को और करीब से जान पाते हैं और ज़रूरतमंदों को प्रार्थना द्वारा मदद देने से अधिक दयालु और हमदर्द बन पाते हैं।”

युवा भावी पीढ़ियों के मध्यस्थ

सन्त पापा ने प्रार्थना नेटवर्क के नेतृत्व एवं सदस्यों को प्रोत्साहन दिया कि वे विविध संस्कृतियों, भाषाओं एवं करिश्माओं के लोगों को इस सामान्य मिशन के साथ जोड़ें और, विशेष रूप से, इस मिशन में युवाओं की साझेदारी को बढ़ावा दें ताकि वे सम्पूर्ण विश्व की आवश्यकताओं के लिये भावी पीढ़ियों के मध्यस्थ बन सकें। उन्होंने कहा कि युवाओं में से कई पुनर्जीवित प्रभु येसु के साथ एक गहरे और वैयक्तिक रिश्ते की तलाश में हैं, अस्तु, आपका यूखारिस्तीय युवा आन्दोलन  उन्हें हमारे प्रभु के साथ और गहरा रिश्ता बनाने में मदद करने का एक विशेष हितैषी रास्ता हो सकता है।    

 

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

30 जनवरी 2026, 10:05