फरवरी – अप्रैल में पोप लियो 14वें के धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 3 फरवरी 2026 (रेई) : पोप के धर्मविधिक अनुष्ठान विभाग के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष डिएगो रवेली ने 3 फरवरी को धर्मविधिक कार्यक्रमों की सूची प्रकाशित की, जिसके अनुसार :
15 फरवरी 2026 – पोप लियो 14वें ओस्तिया लिदो स्थित संत मरिया शांति की रानी पल्ली का दौरा करेंगे, जहाँ शाम 5.00 बजे पवित्र मिस्सा का अनुष्ठान करेंगे।
18 फरवरी 2026, राखबुध – संत अनसेलम गिरजाघर में शाम 4.30 बजे प्रायश्चित जुलूस। शाम 5 बजे संत सबीना गिरजाघर में राखबुध का पवित्र मिस्सा एवं राख मलन।
22 फरवरी 2026, चालीसा का 1ला रविवार। संत पापा लियो कास्त्रो प्रेतोरियो स्थित येसु के पवित्र हृदय पल्ली का दौरा, सुबह 9 बजे पवित्र मिस्सा।
22 फरवरी 2026 – प्रेरितिक आवास में शाम 5 बजे से परमाध्यक्षीय रोमी कार्यालय के साथ आध्यात्मिक साधना
27 फरवरी 2026 - शाम 5 बजे आध्यात्मिक साधना का समापन।
1 मार्च 2026, चालीसा का दूसरा रविवार – येसु ख्रीस्त हमारे प्रभु के स्वर्गारोहण पल्ली में प्रेरितिक दौरा, शाम 5 बजे पवित्र मिस्सा।
8 मार्च 2026, चालीसा का तीसरा रविवार – संत मरिया के समर्पण पल्ली में प्रेरितिक दौरा, शाम 5 बजे पवित्र मिस्सा।
15 मार्च 2026, चालीसा का 14 रविवार - पोंते मामोलो स्थित येसु के पवित्र हृदय पल्ली में प्रेरितिक दौरा, शाम 5 बजे पवित्र मिस्सा।
29 मार्च 2026 खजूर रविवार – संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्राँगण में 10 बजे पावन ख्रीस्तयाग। येरूसालेम में प्रभु के प्रवेश की यादगारी।
2 अप्रैल 2026 पुण्य बृहस्पतिवार – संत पेत्रुस महागिरजाघर में सुबह 9.30 बजे क्रिज्मा मिस्सा।
प्रभु भोज की धर्मविधि – संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में 5.30 बजे पवित्र मिस्सा।
3 अप्रैल 2026 पुण्य शुक्रवार – प्रभु का दुखभोग – संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 5 बजे प्रभु के दुखभोग की धर्मविधि।
3 अप्रैल 2026 – पुण्य शनिवार – कोलोसेयो में शाम 9.15 को क्रूस रास्ता प्रार्थना।
4 अप्रैल 2026 – प्रभु के पुनरूत्थान का महापर्व – संत पेत्रुस महागिरजाघर में शाम 9 बजे पास्का जागरण मिस्सा।
5 अप्रैल 2026 – पास्का रविवार – संत पेत्रुस महागिरजाघर के प्रांगण में पूर्वाहन 10.15 बजे समारोही ख्रीस्तयाग। उसके बाद मध्याहन 12 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर के मुख्य झरोखे से उर्बी एत ओर्बी आशीष।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
