संत पेत्रुस महागिरजाघर में नया क्रूस रास्ता का उद्घाटन
वाटिकन न्यूज
वाटिकन न्यूज, शनिवार, 21 फरवरी 2026 (रेई) : संत पेत्रुस महागिरजाघर के समर्पण (1626–2026) की 400वीं सालगिरह मनाने के हिस्से के रूप में, संत पेत्रुस कम्पनी ने संत पेत्रुस महागिरजाघर में एक नया क्रूस रास्ता प्रस्तुत किया।
नया क्रूस रास्ता को दिसंबर 2023 में शुरू हुए एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के बाद चुना गया। प्रतियोगिता सभी के लिए खुला था, चाहे उनकी राष्ट्रीयता, लिंग, उम्र या धर्म कुछ भी हो। इसके लिए पांच महाद्वीपों के 80 देशों से एक हजार से ज्यादा आवेदन आए थे।
कला इतिहासकारों के आयोग, धर्मविधि प्रबंधकों और वाटिकन संस्थान के प्रतिनिधियों ने चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न की।
बायोडाटा और पोर्टफोलियो का अवलोकन करने के बाद, चौदह कलाकारों को दो-दो स्केच जमा करने के लिए आमंत्रित किया गया, जिसमें क्रूस पर येसु की मृत्यु के बारहवें स्थान के लिए एक खास डिजाइन भी शामिल था।
ड्यूर के प्रस्ताव को उसकी रचना के संतुलन और पास्का रहस्य को दिखाने की अभिव्यक्ति शक्ति के लिए चुना गया।
संत पेत्रुस कम्पनी के कलाकारों ने चौदह स्थलों का निर्माण किया है। जिन्हें महागिरजाघर के मध्य और पापस्वीकार के लिए निर्धारित स्थलों के आस-पास स्थापित किया गया है। यह विश्वासियों और पर्यटकों को प्रार्थना और चिंतन का स्थान देगा।
संक्षेप में उद्घाटन के बाद, महागिरजाघर के अंदर क्रूस रास्ता की प्रार्थना शुरू हुई।
प्रतिभागियों ने पवित्र स्थल के मध्य, जो संत पेत्रुस की स्मृति को संभालकर रखती है, चौदह स्थानों की यात्रा की और पाठ, प्रार्थना एवं मौन के माध्यम से प्रभु के दुःखभोग पर चिंतन किया।
नये क्रूस रास्ता प्रार्थना के द्वारा संत पेत्रुस महागिरजाघर कला और धर्मविधि के बीच संवाद को नवीनीकृत करता और कलीसिया एवं तीर्थयात्रियों को यह दिखाता है कि सुंदरता कैसे क्रूस के रहस्य को रोशन करती है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
