पोप लियो अमरीका से वार्ता हेतु आह्वान में क्यूबा के धर्माध्यक्षों के साथ
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, रविवार, 1 फरवरी 2026 (रेई) : संत पापा ने देवदूत प्रार्थना के उपरांत कहा, “मैंने गहरी चिंता के साथ क्यूबा एवं अमरीका के बीच बढ़ने तनाव की खबर सुनी, जो दो पड़ोसी देश हैं। मैं क्यूबा के धर्माध्यक्षों के संदेश के साथ हूँ जो एक सच्ची और असरदार बातचीत को बढ़ावा देने के लिए कहता, सभी नेताओं को हिंसा और ऐसे किसी भी काम से बचने की अपील करता है, जिसमें प्यारे क्यूबा के लोगों की तकलीफ बढ़ सकती है। कोबरे की उदारता की कुँवारी मरियम उस प्यारी भूमि के सभी बच्चों की मदद करें और उनकी रक्षा करें!”
कोंगो के लोगों के लिए प्रार्थना
उसके बाद संत पापा ने कोंगो के लोगों की याद की तथा उनके लिए अपनी प्रार्थना का आश्वासन देते हुए कहा, “मैं आपको यकीन दिलाता हूँ कि मैं डी. आर. कोंगो के उतरी किवु में एक खदान में भूस्खलन के शिकार लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूँ। ईश्वर उन लोगों को सहारा दे जो इतनी तकलीफ में हैं!”
बाढ़ पीड़ित एवं प्राकृतिक आपदा के शिकार
संत पापा ने उन लोगों के लिए भी प्रार्थना करने का आह्वान किया जो इन दिनों मौत के शिकार हुए हैं और पीड़ित हैं, खासकर, पुर्तगाल और दक्षिणी इटली में। उन्होंने मोजाम्बिक के उन लोगों की भी याद की, जो बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं।
जीवन दिवस
तत्पश्चात् संत पापा ने इटली में मनाये जानेवाले जीवन के लिए राष्ट्रीय दिवस की याद की। उन्होंने कहा, "आज इटली में "दुनिया में युद्ध और संघर्ष में फंसे आम लोगों की याद में राष्ट्रीय दिवस" मनाया जाता है। यह पहल दुर्भाग्य से सही समय पर हुई है: हर दिन, आम लोग ऐसे कारनामों के शिकार होते हैं जो खुलेआम नैतिकता और कानून का उल्लंघन करते हैं। अतीत में और आज भी मौत के शिकार हो रहे लोगों एवं घायलों को तभी राहत मिल पायेगी, जब यह बर्दाश्त न होनेवाला अन्याय खत्म हो जाएगा।
ओलम्पिक खेल की शुभकामनाएँ
संत पापा ने ओलम्पिक खेल जो शुरू होनेवाला है उसके लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा, “मिलान-कॉर्तिना शरद ओलम्पिक अगले शुक्रवार को शुरू होंगे, उसके बाद पैरालिंपिक खेल होंगे। मैं आयोजकों और सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएँ देता हूँ। यह बड़ा खेल भाईचारे का एक मजबूत संदेश देता और शांतिमय दुनिया की उम्मीद जगाता है। ओलंपिक युद्धविराम का भी यही मतलब है, जो खेल के साथ होनेवाला एक पुराना रिवाज है। मुझे उम्मीद है कि शांति के लिए चिंता करनेवाले लोग, और जो अधिकारी हैं, वे इस मौके पर राहत और बातचीत के ठोस संकेत पाए सकेंगे।
इसके बाद संत पापा ने रोम तथा विभिन्न देशों से आये सभी तीर्थयात्रियों एवं पर्यटकों का अभिवादन किया तथा प्रार्थनाओं के लिए आभार प्रकट करते हुए, सभी को शुभ रविवार की मंगल कामनाएँ अर्पित की।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
