संत पापा : तनाव और बँटवारे से परे यूरोप के लिए एक नई एकता
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बुधवार 11 फरवरी 2026 : संत पाप लियो 14वें ने वाटिकन के संत पापा पौल षष्टम सभागार में बुधवारीय आम दर्शन समारोह के दौरान पोलिस भाषी तीर्थयात्रियों और विश्वासियों का स्वागत करते हुए कहा कि संत सिरिल और मेथोडियुस, स्लाव लोगों के प्रेरित और यूरोप के संरक्षक, यूरोप को फिर से ज़िंदा करने में मदद कर सकते हैं। यह संत पापा लियो का विचार है, जिन्होंने आम दर्शन समारोह में मौजूद पोलिश तीर्थयात्रियों का अभिवादन करते हुए, "स्लाव लोगों की ख्रीस्तीय धर्म, भाषा और संस्कृति के पिताओं" को याद किया। कलीसिया 14 फरवरी को उनका पर्व मनाती है।
संत पापा ने कहा, “आइए हम उनके धर्म प्रचार के काम पर लौटें—जैसा कि संत पापा जॉन पॉल द्वितीय ने कहा था—यूरोपीय महाद्वीप पर एक नई एकता बनाने में, धार्मिक और राजनीतिक तनाव, फूट और दुश्मनी को दूर करने में।”
बीमारों के लिए प्रार्थना
संत पाप लियो 14वें ने इताली भाषी तीर्थयात्रियों और विश्वासियों का स्वागत करते हुए कहा कि “हम आज लूर्द की कुंवारी मरिया का पर्व मना रहे हैं, वे ईश्वर के सामने आपके लिए दुआ करें, और माँ की तरह आपकी यात्रा में आपको सहारा देने की कृपा करें।”
उसके बाद संत पापा ने कहा कि वे आम दर्शन समारोह के अंत में वे वाटिकन वाटिका में लूर्ड की माता की ग्रोटो जाएंगे और एक मोमबत्ती जलायेंगे, जो उन सभी बीमारों के लिए उनकी प्रार्थना का प्रतीक है, जिन्हें आज, बीमारों के विश्व दिवस पर, हम खास प्यार से याद करते हैं।
चालीसा, प्रार्थना का समय
संत पापा ने संत पौल षष्टम सभागार में उपस्थित सभी इंग्लिश बोलने वाले तीर्थयात्रियों और विश्वासियों का स्वागत करते हुए कहा, “अगले बुधवार से चालीसा काल शुरू हो रहा है। यह प्रभु के बारे में हमारे ज्ञान और प्यार को गहरा करने, अपने दिलों और अपनी ज़िंदगी को परखने, साथ ही येसु और हमारे लिए उनके प्यार पर अपनी नज़र फिर से लगाने का समय है। प्रार्थना, उपवास और दान के ये आने वाले दिन हमें ताकत दें, ताकि हम रोज़ाना अपना क्रूस उठाने और ख्रीस्त के पीछे चलने की कोशिश कर सकें। आप पर और आपके परिवारों पर, मैं हमारे प्रभु येसु ख्रीस्त की खुशी और शांति की दुआ करता हूँ। ईश्वर आपको आशीष दे!”
परमेश्वर के जीवित वचन बनें
संत पापा लियो ने जर्मन बोलने वाले भाइयों और बहनों का अभिवादन करते हुए कहा, “कलीसिया को ईश्वर के वचन की रक्षा करने और उसे फैलाने का काम सौंपा गया है ताकि यह सभी लोगों तक पहुँच सके और विश्वासियों के जीवन को बेहतर बना सके। इसलिए, मैं आपको बार-बार बाइबल पढ़ने के लिए आमंत्रित करता हूँ ताकि आप येसु मसीह के बारे में अपना ज्ञान बढ़ा सकें और अपने जीवन से परमेश्वर के जीवित वचन की गवाही दे सकें।”
कोलंबिया के लिए एकजुटता की अपील
संत पापा लियो ने स्पानिश भाषी तीर्थयात्रियों का दिल से स्वागत किया और कहा, मैं आज पेरू के चिकलायो में इकट्ठा हुए सभी लोगों के साथ आध्यात्मिक रूप से जुड़ता हूँ, जो पूरी भक्ति के साथ बीमारों का विश्व दिवस मना रहे हैं और मैं सभी को, खासकर बीमारों और उनके परिवारों को, धन्य कुंवारी मरिया की सुरक्षा में सौंपता हूँ। उनकी सुरक्षा में मैं कोलंबिया में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित पीड़ितों और सभी लोगों की भी समर्पित करता हूँ, और मैं पूरे समुदाय से आग्रह करता हूँ कि वे प्रभावित परिवारों की मदद दान और प्रार्थना से करें।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
