खोज

संत पापा लियो 14वें संत पापा लियो 14वें   (ANSA)

पोप इटली में पोम्पेई, नेपल्स और लम्पेदूसा की प्रेरितिक यात्रा करेंगे

वाटिकन ने इस साल इटली में पोप लियो की प्रेरितिक दौरे की घोषणा की, जिसमें पोम्पेई, नेपल्स, अचेरा, पाविया, असीसी, रिमिनी और लम्पेदूसा शामिल हैं।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 19 फरवरी 2026 (रेई) : पोप लियो 14वें 2026 में इटली के कई प्रांतों का दौरा करेंगे, जिसमें लम्पेदूसा भी शामिल है। प्रेरितिक दौरे का कैलेंडर पोप के आवास से बृहस्पतिवार को प्रकाशित किया गया। मई, जून, जुलाई और अगस्त के महीनों में ये दौरे, मुलाकात और प्रार्थना के पल होंगे।

पहले साल की सालगिरह – पोम्पेई और नेपल्स में

8 मई को पोप लियो के पोप चुने जाने की पहली सालगिरह है और यही इटली के दौरे की शुरुआत का संकेत होगा। पोप लियो इसी दिन पोम्पेई में अपना यात्रा शुरू करेंगे।

2026 में, पोप अपने चुने जाने के दिन को पोम्पेई की पवित्र रोजरी की धन्य कुँवारी मरियम के तीर्थस्थल पर बिताएंगे। यह चार संत पापाओं और लाखों श्रद्धालुओं के लिए तीर्थयात्रा की जगह रही है, जहाँ लोग साल में दो बार, मई और नवंबर में, पोम्पेई की रोजरी की माता मरियम से प्रार्थना के लिए इकट्ठा होते हैं।

संत बर्तोलो लोंगो, जिन्हें पोप लियो ने अक्टूबर 2025 में संत घोषित की, तीर्थस्थल की स्थापना की है और एक प्रार्थना लिखी है जिसको मध्यस्थ की प्रार्थना के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। ख्रीस्तयाग के अंत में पोप यही प्रार्थना करेंगे।

नेपल्स जाने से पहले वे शहर में दोपहर का भोजन करेंगे। वहां, दो कार्यक्रम तय हैं: महागिरजाघर में पुरोहितों और धर्मसंघियों से मुलाकात तथा प्लेबिशितो प्रांगण में नागरिकों के साथ मुलाकात।

एक लंबी यात्रा

कुछ ही हफ्तों बाद, पोप लियो अचेरा जाएंगे—जो “आग की भूमि” के शहरों में से एक है। यह नेपल्स और कसेरता के बीच का इलाका है जो दशकों से जहरीले कचरे के गैर-कानूनी निपटान और प्लास्टिक एवं औद्योगिक सामान को जलाने से परेशान है।

नोला और मैरिलियानो के साथ, अचेरा वह जगह है जिसे अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जर्नल्स ने "मौत का त्रिकोण" कहा है, क्योंकि वहाँ पर्यावरण प्रदूषण से जुड़ी मृत्यु दर बहुत ज्यादा है।

24 मई, 2020 को, पोप फ्राँसिस विश्व पत्र लौदातो सी पर हस्ताक्षर करने की सालगिरह मनाने के लिए अचेरा शहर जाने की योजना बना रहे थे। हालांकि, कोविड महामारी ने यात्रा को टाल दिया, जो आखिर में नहीं हो पाई।

संत अगुस्टीन की धरती पर

लगभग एक महीने बाद, पोप लियो इटली के पाविया शहर में अपनी अगली प्रेरितिक यात्रा करेंगे। 20 जून को, पोप जिन्होंने बार-बार खुद को “संत अगुस्टीन का बेटा” बताया है—हिप्पो के बिशप से जुड़े इस शहर की यात्रा करेंगे। 722 में, संत अगुस्टीन के अवशेषों को बेसिलिका ऑफ सन पिएत्रो इन चिएल दी’ओरो (स्वर्णिम स्वर्ग में संत पीटर) में स्थानांतरित कर दिया गया था, जहाँ वे आज भी हैं।

समुद्र के पार…लाम्पेदूसा

4 जुलाई को, पोप एक ऐसे द्वीप पर जाएँगे जिसने 2013 में पोप फ्राँसिस के परमाध्यक्षीय कार्यकाल की पहली यात्रा के बाद उनके दिल में एक खास जगह बनाई थी। सुबह, पोप लियो उस द्वीप पर जाएँगे, जो अफ्रीका और मध्य पूर्व से इटली और यूरोप में हजारों प्रवासियों के लिए एक प्रवेश द्वार बन गया है।

अपनी यात्रा के दौरान, पोप फ्रांसिस ने उन सभी पीड़ितों के सम्मान में समुद्र में फूल चढ़ाए, जिन्होंने बेहतर जीवन के लिए समुद्र पार करने की कोशिश में अपनी जान गंवा दी। अपने पूर्वाधिकारी के पदचिन्हों पर चलते हुए, पोप लियो 14वें अलग-अलग जगहों पर मेहमानों और उनकी मदद करनेवालों को दिलासा देने और हिम्मत देने के लिए लाम्पेदूसा लौटेंगे।

असीसी वापस

पिछले साल इताली काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलन की 81वीं महासभा को समाप्त करने के लिए असीसी के दौरे के बाद, पोप 6 अगस्त को पहाड़ी शहर लौटेंगे। पहली यात्रा के दौरान, पोप ने फ्रांसिस्कन लोगों से वादा किया था कि वे संत फ्रांसिस की मौत की 800वीं सालगिरह के जश्न के लिए वापस आएंगे।

इस यात्रा में, पोप लियो का युवाओं से मिलने और संत मरिया देली अंजेली (दूतों की संत मरिया) महागिरजाघर में ख्रीस्तयाग अर्पित करेंगे।

एक अंतिम दौरा

उनकी अंतिम यात्रा रिमिनी में लोगों के बीच दोस्ती के लिए मीटिंग के 47वें सत्र में हिस्सा लेना होगा। प्रतिभागियों से मिलने के अलावा, पोप धर्मप्रांत के विश्वासियों के साथ एक ख्रीस्तयाग की अध्यक्षता भी करेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

19 फ़रवरी 2026, 17:38