खोज

अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा के साथ पोप लियो 14वें अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा के साथ पोप लियो 14वें 

पोप लियो 14वें ने अल्बानिया के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

पोप लियो 14वें ने बृहस्पतिवार को अल्बानिया के प्रधानमंत्री का वाटिकन में स्वागत किया।

वाटिकन न्यूज

वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 5 फरवरी 2026 (रेई) : वाटिकन प्रेस कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति अनुसार संत पापा लियो 14वें ने 5 फरवरी को अल्बानिया के प्रधानमंत्री एडी रामा का वाटिकन में स्वागत किया। जिन्होंने बाद में क्रमशः वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन एवं वाटिकन विदेश सचिव महाधर्माध्यक्ष पौल रिचार्ड गलाघर से भी मुलाकातें की।  

जारी बयान में कहा गया है कि वाटिकन राज्य सचिवालय में सौहार्दपूर्ण मुलाकात के दौरान परमधर्मपीठ एवं अल्बानिया के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंध पर गौर किया गया और कलीसिया एवं नागरिक समाज के बीच संबंधों से जुड़े आम हित के मुद्दों पर बात की गई।

आगे की बातचीत में, खासकर क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें पश्चिमी बाल्कन देशों की स्थिति और अल्बानिया के यूरोपीय संघ में पूरी तरह से शामिल होने के रास्ते पर चर्चा हुई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

05 फ़रवरी 2026, 16:24