10 से 16 फरवरी के बीच दवा संग्रह हेतु पोप की अपील
संत पापा लियो 14वें ने इटली के जरूरतमंदों के लिए दवा दान करने की अपील की है।
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (रेई) : फार्मास्युटिकल बैंक दवा संग्रह दिन एक वार्षिक पहल है, जो मुख्य रूप से इटली में जरूरतमंदों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आयोजित की जाती है। यह पहल फार्मास्युटिकल बैंक संघ द्वारा चलाई जाती है।
पोप ने 10 फरवरी के एक्स संदेश में लिखा, “इटली में करीब 5 लाख लोग स्वास्थ्य देखभाल के अभाव में जीते हैं। उनकी मदद 10 से 16 फरवरी के बीच फार्मास्युटिकल बैंक दवा संग्रह दिन पर दवाखाना में दवा दान करके की जा सकती है।”
इकट्ठा की गई दवाइयाँ पूरी इटली में दो हजार से ज्यादा उदार और कल्याण संगठनों को दी जाएंगी, जो उन्हें जरूरतमंद लोगों में बांटेंगे।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
10 फ़रवरी 2026, 13:05
