संत पापा के अप्रैल से जुलाई महीने की धर्मविधि समारोहों के कार्यक्रम
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, सोमवार 30 मार्च 2026 : वाटिकन प्रेस कार्यालय ने सोमवार 30 मार्च को परमधर्मपीठीय पूजन समारोह के प्रमुख महाधर्माध्यक्ष डिएगो रवेली द्वारा हस्ताक्षरित अप्रैल, मई जून और जुलाई महीने के धार्मिक समारोहों का कार्यक्रम जारी किया, जिसकी अध्यक्षता संत पापा लियो 14वें करेंगे।
संत पापा के कार्यक्रम इस प्रकार होंगे –
13-23 अप्रैल
संत पापा लियो 14वें की अल्जीरिया, कैमरून, अंगोला और इक्वेटोरियल गिनी की प्रेरितिक यात्रा।
26 अप्रैल
पास्का का चौथा रविवार
संत पेत्रुस महागिरजाघर में, प्रातः 09,00 बजे संत पापा लियो 14वें पवित्र मिस्सा समारोह के दौरान पुरोहिताभिषेक संस्कार का अनुष्ठान करेंगे।
2 मई
संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में शाम 5 बजे संत पापा लियो 14वें धर्माध्यक्षीय अभिषेक के ख्रीस्तयाग समारोह का अनुष्ठान करेंगे।
8 मई
संत पापा लियो 14वें का पोम्पेई और नेपल्स का प्रेरितिक दौरा।
सुबह 10:30 बजे पोम्पेई में पवित्र रोज़री की धन्य कुंवारी मरिया के तीर्थालय में पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करेंगे।
पेंतेकोस्त 24 मई
संत पेत्रुस महागिरजाघर में, प्रातः 10,00 बजे संत पापा लियो 14वें पेंतेकोस्त ख्रीस्तयाग समारोह का अनुष्ठान करेंगे।
6-12 जून
संत पापा लियो 14वें की स्पेन की प्रेरितिक यात्रा।
20 जून
संत पापा लियो 14वें का पाविया, इटली का प्रेरितिक दौरा।
शाम 5:00 बजे संत पापा लियो 14वें संध्या वंदना प्रार्थना की अगुवाई करेंगे।
29 जून
संत पेत्रुस और संत पौलुस का पर्व दिवस
संत पेत्रुस महागिरजाघर में, प्रातः 09,30 बजे संत पापा लियो 14वें ख्रीस्तयाग समारोह के दौरान नए मेट्रोपॉलिटन महाधर्माध्यक्षों के पालियुम का आशीर्वाद देंगे और उन्हें पालियम पहनायेंगे।
4 जुलाई
संत पापा लियो 14वें का लम्पेदूसा द्वीप का प्रेरितिक दौरा।
सुबह 10:00 बजे संत पापा लियो 14वें विश्वासियों के साथ पवित्र मिस्सा समारोह का अनुष्ठान करेंगें। यह द्वीप अफ्रीका और मध्य पूर्व से इटली और यूरोप आने वाले हज़ारों प्रवासियों के लिए प्रवेश द्वार है।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
