खोज

2026.03.26 सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जॉन-बैप्टिस्ट फाम मिन्ह मान 2026.03.26 सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जॉन-बैप्टिस्ट फाम मिन्ह मान  

कार्डिनल जॉन-बैप्टिस्ट के निधन पर संत पापा की संवेदना

पोप लियो 14वें ने वियतनाम के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जॉन-बैप्टिस्ट फाम मिन्ह मान को याद किया, जिनका रविवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। कार्डिनल को वियतनाम में कलीसिया की सेवा, 'प्रेरितिक देखभाल और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति गहरी प्रतिबद्धता, बातचीत और कलीसिया की एकता को मजबूती से बढ़ावा देने, एवं सुसमाचारी सादगी तथा विनम्रता भरे उनके जीवन के साक्ष्य से पहचाना जाता था।

वाटिकन न्यूज

वियतनाम, बृहस्पतिवार 26 मार्च 26 (रेई) : वियतनाम के हो चिन मिन्ह सिटी के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जॉन बपटिस्ट फान मिन्ह मान के निधन पर संत पापा लियो 14वें ने दुःख प्रकट हुए एक संदेश भेजा है एवं अपनी संवेदना प्रकट की है।

हो चि मिन्ह सिटी के महाधर्माध्यक्ष जोसेफ गुएन नांग के नाम प्रेषित एक तार संदेश में सम्मान सेवानिवृत कार्डिनल जॉन बपटिस्ट फान मिन्ह मैन के निधन पर वहाँ की कलीसिया के लिए अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए पोप लियो 14वें ने लिखा, “हो ची मिन्ह सिटी के सेवानिवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जॉन बपटिस्ट फाम मिन्ह मान के निधन की दुखद खबर सुनने पर, मेरी हार्दिक संवेदनाएँ ग्रहण करें, जिसे मैं महाधर्मप्रांत के पुरोहितों, धर्मसंघियों और लोकधर्मियों के प्रति व्यक्त कर रहा हूँ।”

संत पापा ने दिवंगत कार्डिनल की आत्मा को स्वर्गीय पिता ईश्वर की असीम दया के सिपूर्द करते हुए, उनकी कई सालों तक माई थो और हो ची मिन्ह सिटी के स्थानीय कलीसियाओं में एक समर्पित पुरोहित और धर्माध्यक्ष के रूप में उनकी सेवा, साथ ही वियतनाम में कलीसिया और परमधर्मपीठ में उनके योगदान को बहुत आभार के साथ याद किया।

उनकी सराहना करते हुए पोप ने कहा, “उनकी सेवा की खासियत थी प्रेरितिक देखभाल और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति गहरी प्रतिबद्धता, बातचीत और कलीसिया की एकता को मजबूती से बढ़ावा देना, और अपने जीवन से सुसमाचारी सादगी एवं विनम्रता का साक्ष्य प्रकट करना।”

संत पापा ने कार्डिनल फाम मिन्ह मान के निधन पर शोक मनानेवाले सभी लोगों को अपनी हार्दिक सांत्वना देते हुए पुनरूत्थान की आशा के साथ, प्रभु में सांत्वना एवं शांति की प्रतिज्ञा के रूप में अपना प्रेरितिक आशीर्वाद दिया।

वियतनाम में कलीसिया के स्तम्भ

कार्डिनल जॉन-बैप्टिस्ट फाम मिन्ह मान का जन्म 5 मार्च 1934 को वियतनाम के कैन थो धर्मप्रांत में हुआ था। उनका पुरोहिताभिषेक 25 मई 1965 को हुआ था।

वाटिकन के आधिकारिक जीवन-वृतांत के अनुसार अभिषेक के बाद, वे कै रंग में बीटो क्वी के माइनर सेमिनरी में शिक्षक थे।

1975 में, दक्षिणी वियतनाम में राजनीतिक प्रणाली में बड़े बदलाव के कारण, कलीसिया पर जुल्म हुआ और सेमिनरी बंद कर दी गईं या सरकार ने उन्हें जब्त कर लिया।

उस समय, उन्हें पुरोहितों के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई थी। 1988 में, जब वियतनाम में छह बड़े सेमिनरी फिर से खोले गए, तो उन्हें काई रंग में सांतो क्वी सेमिनरी का रेक्टर बनाया गया, जहाँ उन्हें प्रोफेसरों की कमी सहित कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

22 मार्च 1993 को, उन्हें माई थो धर्मप्रांत का सहायक धर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया। मार्च 1998 में, उन्हें थान-फो हो ची मिन्ह का महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया गया और उन्होंने 2014 तक महाधर्मप्रांत का नेतृत्व किया।

पोप पापा जॉन पॉल द्वितीय उन्हें 21 अक्टूबर 2003 की कंसिस्टरी में कार्डिनल बनाया था।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here.

26 मार्च 2026, 15:56