संत पापा अपनी प्रेरित यात्रा शुरू करते हुए मोनाको की रियासत पहुँच गए हैं
वाटिकन न्यूज़
मोनाको, शनिवार 28 मार्च 2026 : संत पापा लियो 14वें को ले जा रहा हेलीकॉप्टर आज, 28 मार्च को सुबह 9:00 बजे के कुछ देर बाद मोनाको के हेलीपैड पर उतरा। राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय और राजकुमारी चार्लीन ने संत पापा का स्वागत किया। यह संत पापा लियो 14वें की मोनाको रियासत की दूसरी प्रेरितिक यात्रा की शुरुआत है, जो दुनिया के सबसे पुराने राज्यों में से एक है और वाटिकन सिटी के बाद दूसरा सबसे छोटा राज्य है।
गार्ड ऑफ़ ऑनर, 21 तोपों की सलामी और अपने-अपने प्रतिनिधि-मंडल से भेट कराने के बाद, संत पापा लियो 14वें स्वागत समारोह के लिए प्रिंस पैलेस गए, जिसके बाद राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय के साथ औपचारिक भेंट होगी। राजकुमार ने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ संत पापा का स्वागत किया, जहाँ स्वागत समारोह होगा। इसके बाद राष्ट्रगान बजाया गया, गार्ड ऑफ़ ऑनर की परेड हुई, प्रिंस के काराबिनिएरी के झंडे को श्रद्धांजलि दी गई और अपने-अपने प्रतिनिधि-मंडल से भेट कराया गया।
सुबह 9:40 बजे, संत पापा और राजकुमार एक औपचारिक मुलाकात के लिए पैलेस के अंदर गये। यह प्रेरितिक यात्रा का पहला कार्यक्रम था, इसके बाद निष्कलंक गर्भाधान महागिरजाघऱ में काथलिक समुदाय से मुलाकात; संत डेवोटा गिरजाघर के सामने चौक पर युवाओं और दिक्षार्थियों के साथ मीटिंग और लुइस द्वितीय स्टेडियम में पवित्र मिस्सा समारोह होगा।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
