खोज

2026.03.28संत पापा लियो ने मोनाको की रियासत का अपना दौरा शुरू किया 2026.03.28संत पापा लियो ने मोनाको की रियासत का अपना दौरा शुरू किया  (@Vatican Media)

संत पापा लियो ने मोनाको की रियासत का अपना दौरा शुरू किया

संत पापा लियो 14वें हेलीकॉप्टर से इस छोटे शहर-राज्य की प्रेरितिक यात्रा कर रहे हैं। उड़ान के दौरान इटली के राष्ट्रपति को भेजे एक टेलीग्राम में, उन्होंने “ख्रीस्तीय धर्म की गवाही” और “आम भलाई के निर्माण” को बढ़ावा देने की अपनी इच्छा ज़ाहिर की।

वाटिकन न्यूज़

वाटिकन सिटी, शनिवार 28 मार्च 2026 :  शनिवार सुबह, 28 मार्च को रोम के समय के अनुसार सुबह 7.20 बजे के ठीक बाद, मोनाको की रियासत की प्रेरित यात्रा के लिए संत पापा लियो 14वें को ले जा रहा हेलीकॉप्टर वाटिकन हेलिपैड से उड़ान भरा।

यह दौरा संत पापा की दूसरी अंतरराष्ट्रीय प्रेरितिक यात्रा है और आज के समय में किसी परमाध्यक्ष का इस छोटे शहर-राज्य का पहला दौरा है। उस देश में उनका आगमन सुबह 9 बजे तय है, जहाँ काथलिक धर्म राज्य का धर्म है।

इटली के इलाके से निकलते समय, संत पापा ने इटली गणराज्य के राष्ट्रपति सरजो मत्तारेल्ला को हमेशा की तरह टेलीग्राम भेजा। अपने संदेश में, संत पापा लियो 14वें ने मोनाको जाने का प्रयोजन बताया, "ख्रीस्तीय धर्म की गवाही को बढ़ावा देने और सबकी भलाई के लिए काम करने के लिए," साथ ही उन्होंने इटली देश की आध्यत्मिक, नागरिक और सामाजिक तरक्की के लिए दिल से बधाई और प्रार्थना भरी शुभकामनाएं दीं।

संत पापा लियो का मोनाको दौरा लगभग नौ घंटे का है, जिसमें चार मुख्य कार्यक्रम होंगे: प्रिंस पालेस में मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय के साथ औपचारिक मुलाकात; निष्कलंक गर्भाधान महागिरजाघऱ में काथलिक समुदाय से मुलाकात; संत डेवोटा गिरजाघर के सामने चौक पर युवाओं और दिक्षार्थियों के साथ मीटिंग; और लुइस द्वितीय स्टेडियम में पवित्र मिस्सा समारोह होगा।

लगभग 5.45 बजे, संत पापा वाटिकन लौटने के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे।  निकलेंगे।

इस दौरे से पहले बोलते हुए, कार्डिनल पिएत्रो पारोलिन ने उम्मीद जताई कि यह यात्रा “स्थानीय कलीसिया के मिशन को नई गति देगी,” और सृष्टि की देखभाल, मानव जीवन की रक्षा, और अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने जैसी ज़रूरी प्राथमिकताओं के लिए साझा प्रतिबद्धता को मज़बूत करेगी, जिसमें सबसे कमज़ोर लोगों पर खास ध्यान दिया जाएगा।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

28 मार्च 2026, 09:42