पुरोहितों को समुदाय का सहयोग आवश्यक
संत पापा लियो 14वें ने पुरोहितों के लिए विशेष प्रार्थना करने की अपील की है।
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, मंगलवार, 31 मार्च 2026 (रेई) : अपनी विश्वव्यापी प्रार्थना की प्रेरिताई को जारी रखते हुए, पोप लियो 14वें ने अप्रैल माह की प्रार्थना में पुरोहितों के लिए विशेष प्रार्थना करने का आह्वान किया है।
इसकी जानकारी देते हुए 31 मार्च को उन्होंने X पर लिखा, “आइये, हम एक साथ उन पुरोहितों के लिए प्रार्थना करें जो अपनी बुलाहट में मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, ताकि वे साथ पा सकें जिसकी उन्हें आवश्यकता है और कि समुदाय समझदारी एवं प्रार्थना द्वारा उनकी मदद करे।” #PrayerIntention @clicktopray_en
पुरोहित कई बार अकेलापन झेलते हुए बुलाहट खो देते या बुरी लतों के शिकार बन जाते हैं।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
31 मार्च 2026, 16:47
