कार्डिनल फेर्राओ वाटिकन संचार विभाग के सदस्य नियुक्त हुए
वाटिकन न्यूज
वाटिकन सिटी, बृहस्पतिवार, 9 अप्रैल 2026 (रेई) : कार्डिनल फेराओ एशियाई काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के संघ (FABC) के अध्यक्ष भी हैं, जो भारत समेत पूरे एशिया के काथलिक धर्माध्यक्षों को एक साथ लाता है। विश्वव्यापी कलीसिया के नेतृत्व में उनकी नियुक्ति भारतीय कलीसिया के बढ़ते प्रतिनिधित्व को दिखाती है।
वाटिकन संचार विभाग, वाटिकन की मीडिया मौजूदगी को बनाने में अहम भूमिका निभाती है, जिसमें समाचार, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सार्वजनिक सहभागिता शामिल हैं। कार्डिनल फेराओ के शामिल होने से कलीसिया की वैश्विक संचार प्रणाली में, खासकर, एशियाई संदर्भ से, महत्वपूर्ण प्रेरितिक और क्षेत्रीय जानकारी आने की उम्मीद है।
इस विकास को भारत में काथलिक समुदाय के लिए एक अहम पल के तौर पर देखा जा रहा है, जो वाटिकन स्थर पर भारतीय कलीसियाई नेतृत्व के बढ़ते योगदान को दिखाता है। यह आज के डिजिटल जमाने में कलीसिया के मिशन को आगे बढ़ाने में असरदार संचार की अहमियत को भी दिखाता है।
कार्डिनल फेराओ की नयी भूमिका उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है और इससे विश्वव्यापी कलीसिया की बातचीत में भारतीय और एशियाई कलीसिया की आवाज और मजबूत होने की उम्मीद है।
कार्डिनल फिलिप नेरी फेराओ के अलावा पोप लियो 14वें ने वाटिकन संचार विभाग में निम्नलिखित सदस्यों की नियुक्ति की है : कार्डिनल लुईस अंतोनियो ताग्ले, सुसमाचार प्रचार विभाग के प्रो-प्रीफेक्ट; कार्डिनल फिडोलिन अमबोंगो बेसुंगू ओ. एफ. एम कैप, किंशसा के महाधर्माध्यक्ष, अफ्रीका एवं मडागास्कर के धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के अध्यक्ष; कार्डिनल क्रिस्तोबल लोपेज रोमेरो एस.डी.बी, राबात के महाधर्माध्यक्ष; कार्डिनल जोश टोलेंनटिनो दी मेंडोका, वाटिकन में संस्कृति एवं शिक्षा विभाग के अध्यक्ष; महाधर्माध्यक्ष सल्वातोरे फिसिकेला, सुसमाचार प्रचार विभाग के प्रो-प्रीफेक्ट, विश्व में सुसमाचार प्रचार के मौलिक प्रश्नों के अनुभाग; महाधर्माध्यक्ष रयान जिमेनेज पी., अगाना (गुआम) के महाधर्माध्यक्ष; धर्माध्यक्ष बर्नार्डिन फ्रांसिस मफुम्बुसा, कोंडोआ (तंजानिया) के धर्माध्यक्ष, पैन अफ्रीकन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के संचार समिति के अध्यक्ष; सन पाब्लो (फिलीपींस) के धर्माध्यक्ष मार्सेलिनो अंतोनियो एम. मारालिट, एशियाई काथलिक धर्माध्यक्षीय सम्मेलनों के संघ के सामाजिक संचार कार्यालय के अध्यक्ष; धर्माध्यक्ष लिजार्डो एस्त्रादा हेरेरा, ओ.एस.ए., कुज्को (पेरू) के सहायक धर्माध्यक्ष और विकर जनरल, लैटिन अमेरिकन और कैरेबियन धर्माध्यक्षीय सम्मेलन के महासचिव; माननीय फादर रोबेर्तो पासोलिनी, ओ.एफ.एम. कैप., परमाध्यक्षीय आवास के उपदेशक; और सबसे प्रतिष्ठित डॉ. हेलेन ओस्मान, सिगनीस की प्रेसिडेंट।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
