खोज

पुण्य शुक्रवार को प्रार्थना करते पोप लियो 14वें पुण्य शुक्रवार को प्रार्थना करते पोप लियो 14वें 

पोप की अध्यक्षता में शांति के लिए जागरण प्रार्थना 11 अप्रैल को

वाटिकन प्रेस कार्यालय ने बतलाया गया है कि पोप की अध्यक्षता में शांति के लिए जागरण प्रार्थना 11 अप्रैल को शाम 6 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में सम्पन्न होगी, जिसमें सभी श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

वाटिकन सिटी

वाटिकन सिटी, मंगलवार, 9 अप्रैल 26 (रेई) : 8 अप्रैल को, आम दर्शन समारोह के दौरान, पोप लियो 14वें ने "सभी भक्तों को शांति के लिए प्रार्थना में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जो शनिवार, 11 अप्रैल, 2026 को शाम 6:00 बजे संत पेत्रुस महागिरजाघर में सम्पन्न होगी।" यह बात वाटिकन प्रेस कार्यालय के एक बयान में बताई गई, जो पास्का के दिन पोप के पारंपरिक उर्बी एत ओर्बी संदेश के दौरान की गई घोषणा के बाद आयी है।

सभी भक्तों के लिए खुला

विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि प्रार्थना पोप की अध्यक्षता में सम्पन्न होगी और "सभी श्रद्धालुओं की सहभागिता" के लिए खुली होगी। बुधवार सुबह प्रार्थना सभा में शामिल होने की नई अपील, मध्यपूर्व में दो हफ्ते के संघर्ष विराम की घोषणा पर पोप की "संतुष्टि" और "जीवन्त उम्मीद" के बाद आई।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

09 अप्रैल 2026, 16:00