पोप लियो: हम अपने सम्पूर्ण जीवन से सेवा करने बुलाये गये हैं
वाटिकन न्यूज
रोम, शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 (रेई) : “इस दुनिया में, और खासकर उन जगहों पर जहाँ बुराई बहुत ज्यादा है, येसु निश्चय ही प्यार करते हैं, हमेशा के लिए, और अपने पूरे अस्तित्व के साथ।”
यह बात संत पापा लियो 14वें ने पुण्य बृहस्पतिवार की धर्मविधि के दौरान संत जॉन लातेरन महागिरजाघर में कही। नीचे पूरा उपदेश पढ़ें।
“प्यारे भाइयो और बहनो,
आज शाम की पवित्र धर्मविधि प्रभु के दुःख, मृत्यु और पुनरूत्थान के पवित्र त्रिदियुम में हमारे प्रवेश का प्रतीक है। हम इस अवसर को सिर्फ दर्शकों की तरह या आदत की वजह से पार नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन लोगों की तरह जी रहे हैं जिन्हें खुद येसु ने उस भोज में अतिथि के रूप में बुलाया था जिसमें रोटी और दाखरस हमारे लिए मुक्ति के संस्कार बन गये। असल में, हम उस भोज में हिस्सा ले रहे हैं जिसमें मसीह ने “दुनिया में अपने लोगों से प्यार किया, और अंत तक उनसे प्यार किया।” (यो.13:1) उनका प्यार सबके लिए एक चिन्ह और आहार दोनों बन जाता है, जो ईश्वर के न्याय को दिखाता है। इस दुनिया में, और खासकर उन जगहों पर जहाँ बुराई बहुत ज्यादा है, येसु निश्चय ही प्यार करते हैं — हमेशा और अपने पूरे अस्तित्व से।
अंतिम व्यारी में, वे अपने प्रेरितों के पैर धोते हैं, और कहते हैं: “मैंने तुम्हें एक उदाहरण दिया है, कि जैसा मैंने तुम्हारे साथ किया है, तुम भी वैसा ही करो।” (योहन 13:15) प्रभु के इस कार्य को उस मेज से अलग नहीं किया जा सकता जिस पर उन्होंने हमें बुलाया है। यह चिन्ह एक ठोस उदाहरण है जो संस्कार से निकलता है: यूखरिस्त के रहस्य का अर्थ बताते हुए, यह हमें एक काम भी सौंपता है - एक मिशन जिसे हमें अपने जीवन के पोषण के रूप में लेने के लिए बुलाया गया है। सुसमाचार लेखक योहन ने उस घटना को बताने के लिए ग्रीक शब्द अपोदेइग्मा चुना जिसे उन्होंने देखा था: इसका मतलब है “जो तुम्हारी आँखों के सामने दिखाया गया।” प्रभु हमें जो दिखाते हैं - पानी, बर्तन और तौलिया - यह एक नैतिक उदाहरण से बढ़कर है। वे हमें अपने जीवन का तरीका सौंपते हैं। पैर धोना एक ऐसा चिन्ह है जो ईश्वर को प्रकट करता है: शब्द के शरीरधारी होने का एक आदर्श संकेत है, उनकी अनोखी यादगारी। एक सेवक की तरह बनकर, बेटा पिता की महिमा प्रकट करते हैं, और दुनियावी तरीकों को पलट देते जो अक्सर हमारे अंतःकरण को दूषित कर देते हैं।
उनके चेलों की विस्मय भरी चुप्पी के साथ, इंसानी घमंड, उस घटना से अंधा नहीं रह सकता। पेत्रुस की तरह, जिसने पहले येसु की पहल का विरोध किया था, हमें भी "बार-बार यह सीखना होगा कि ईश्वर की महानता हमारी महानता के विचार से अलग है... क्योंकि हम एक सफल ईश्वर की चाह रखते हैं, दुःख भोगने वाले येसु की नहीं। " पोप बेनेडिक्ट 16वें के ये शब्द साफ तौर पर बतलाते हैं कि हम हमेशा ऐसे ईश्वर को ढूंढने के प्रलोभन में रहते हैं जो हमारी सेवा करता, हमें जीत दिलाता, जो धन या शक्ति की तरह उपयोगी साबित होता है। हम यह समझने में नाकाम रहते हैं कि ईश्वर सच में पैर धोने के मुफ्त और विनम्र तरीके से हमारी सेवा करते हैं। यही ईश्वर की सच्ची महानता है। इस तरह, उन लोगों के लिए खुद को समर्पित करने की उनकी इच्छा पूरी होती है जिनका अस्तित्व उनके वरदान पर निर्भर करता है। प्यार से, ईश्वर हममें से हर एक को धोने के लिए घुटने टेकते हैं, और उनका दिव्य वरदान हमें बदल देता है।
वास्तव में, इस कार्य के माध्यम से, येसु न केवल ईश्वर की हमारी छवि को शुद्ध करते - मूर्तिपूजा और ईशनिंदा से जिसने इसे विकृत कर दिया है- बल्कि मानवता की हमारी छवि को भी शुद्ध करते हैं। क्योंकि हम खुद को शक्तिशाली मानते हैं, दूसरों पर हावी होते हैं, विजयी समझते लेकिन अपने बराबर वालों को नष्ट करते हैं, महान मानते पर दूसरों को डराते हैं। इसके विपरीत, सच्चे ईश्वर और सच्चे मनुष्य के रूप में, मसीह हमें आत्म-समर्पण, सेवा और प्रेम का उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। हमें प्रेम करना सीखने के लिए उनके उदाहरण की आवश्यकता है, इसलिए नहीं कि हम इसमें असमर्थ हैं, बल्कि खुद को और एक दूसरे को यह सिखाने के लिए कि सच्चा प्रेम क्या है। येसु की तरह कार्य करने सीखना, "गुरू और प्रभु" के रूप में (यो. 13:13) जीवनभर का काम है, जो हर ईश्वरीय और मानवीय नकाब को हटा देता है। वे अपना उदाहरण तब नहीं प्रस्तुत करते जब सभी संतुष्ट और समर्पित थे, बल्कि उस रात को जब अज्ञानता और हिंसा के अंधेरे में उन्हें धोखा दिया गया। वे पहले हमसे प्यार करते हैं, और उस प्यार में, वे हमें माफ करते और बचाते हैं। उसका प्यार उनकी दया को स्वीकार करने का इनाम नहीं है; बल्कि, वे हमें सचमुच प्यार करते हैं, और इसलिए वे हमें साफ करते हैं, जिससे हम उनके प्यार का जवाब दे सकें।
तो, आइए हम येसु से एक-दूसरे की सेवा करना सीखें। वे हमसे बदले में कुछ देने के लिए नहीं कहते, बल्कि अपने उपहार को आपस में बाँटने के लिए कहते हैं: “तुम्हें भी एक-दूसरे के पैर धोने चाहिए।” (यो.13:14) जैसा कि पोप फ्राँसिस ने एक बार कहा था: यह “एक फर्ज है जो मेरे दिल से आता है: मुझे यह पसंद है। यह मुझे अच्छा लगता है और मुझे इसे करना पसंद है क्योंकि प्रभु ने मुझे यही करना सिखाया है” (प्रभु भोज के मिस्सा में प्रवचन, 28 मार्च 2013)। वे किसी अमूर्त आदेश या औपचारिक एवं खोखले आदेश की बात नहीं कर रहे थे, बल्कि मसीह की दया के प्रति अपनी दिल से आज्ञाकारिता जाहिर कर रहे थे, जो हमारी अपनी दया का स्रोत और आदर्श दोनों है। सचमुच, येसु के दिए उदाहरण की नकल सुविधा, अनिच्छा या दिखावे के लिए नहीं की जा सकती, बल्कि सिर्फ प्यार के लिए की जा सकती है। इसलिए, प्रभु की सेवा में खुद को समर्पित करना, उनके समान सेवा करने के लिए जरूरी शर्त है। येसु ने पेत्रुस से कहा, “जब तक मैं तुम्हें न धोऊँ, मुझमें तुम्हारा कोई भाग नहीं होगा।” (यो.13:8) जब तक तुम मुझे अपना सेवक नहीं मानते, तुम सचमुच मुझ में विश्वास नहीं कर सकते या मुझे प्रभु मानकर मेरा अनुसरण नहीं कर सकते। हमारे शरीर को धोकर, येसु हमारी आत्माओं को शुद्ध करते हैं। उनमें, ईश्वर ने हमें एक उदाहरण दिया है — हावी होने का नहीं, बल्कि स्वतंत्र करने का; जीवन को नष्ट करने का नहीं, बल्कि इसे देने का।
जब इंसानियत इतनी बेरहमी से घुटनों पर आ गई है, तो आइए, हम भी भाई-बहनों की तरह दबे-कुचले लोगों के साथ घुटने टेकें। इसके द्वारा, हम प्रभु के उदाहरण पर चलने की कोशिश करते, और निर्गमण ग्रंथ में सुनी बात को पूरा करते हैं: “यह दिन तुम्हारे लिए यादगार का दिन होगा” (निर्गमण 12:14)। सचमुच, बाइबिल का पूरा इतिहास येसु में पूर्ण होता है, जो सच्चे पास्का मेमने हैं। उनमें, पुराने किरदार अपनी पूर्णता पाते हैं, क्योंकि मसीह उद्धारकर्ता मानवता का पास्का पूरा करते हैं, जिससे सभी के लिए पापों की क्षमा, मौत से हमेशा के लिए जीवन का रास्ता खुल जाता है: “यह मेरा शरीर है जो तुम्हारे लिए है। इसे मेरी याद में किया करो।” (1 कुरिन्थियों 11:24)
आज शाम प्रभु के कार्यों और शब्दों को दोहराते हुए, हम पवित्र यूखरिस्त और पवित्र पुरोहिताई संस्कार की स्थापना की खुशी मनायेंगे। इन दो संस्कारों के बीच का गहरा संबंध येसु, महापुरोहित और जीवित, हमेशा बने रहनेवाले यूखरिस्त संस्कार में खुद को दिए गए वरदान को दिखाता है। क्योंकि पवित्र रोटी और दाखरस में “प्यार का संस्कार, एकता की निशानी, दया का बंधन, एक पास्का भोज है जिसमें मसीह को अपनाया जाता है, मन कृपा से भर जाता है, और हमें भविष्य की गरिमा की प्रतिज्ञा दिया जाता है।” धर्माध्यक्षों और पुरोहितों के द्वारा, जिन्हें प्रभु के आदेश के अनुसार “नए नियम के पुरोहित” के रूप में, ईश्वर के सभी लोगों के लिए उनकी दया के चिन्ह के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। संत प्यारे पुरोहित भाइयो, हमें अपना पूरा जीवन ईश्वर के लोगों की सेवा करने के लिए बुलाया गया है।
इसलिए पवित्र गुरुवार दिल से शुक्रिया अदा करने और सच्चे भाईचारे का दिन है। आज शाम हर पल्ली और समुदाय में यूखरिस्त की आराधना करने, घुटने टेकने, येसु के उस काम पर चिंतन करने और उसी प्यार से उनकी सेवा करने की शक्ति माँगने का समय हो।
Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here
