खोज

अन्नाबा में वृद्धाश्रम की भेंट

सन्त पापा लियो 14 वें मंगलवार को आन्नाबा, अर्थात् आधुनिक हिप्पो का दौरा कर रहे हैं, जहाँ सन्त अगस्टीन लगभग तीस वर्षों तक धर्माध्यक्ष रहे थे।

वाटिकन सिटी

आल्जीरिया, मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 (रेई, एपी): सन्त पापा लियो 14 वें मंगलवार को आन्नाबा, अर्थात् आधुनिक हिप्पो का दौरा कर रहे हैं, जहाँ सन्त अगस्टीन लगभग तीस वर्षों तक धर्माध्यक्ष रहे थे। इन्हीं सन्त के पदचिन्हों पर चल सन्त पापा लियो अपने परमाध्यक्षीय काल के आरम्भिक क्षण से अपने प्रभाषणों एवं सम्बोधनों में काथलिक कलीसिया के महान आचार्य सन्त अगस्टीन का ज़िक्र करने से नहीं चूके हैं, स्वतः को भी उन्होंने की बार “संत अगस्टीन के पुत्र,” घोषित किया है।

संत अगस्टीन के पुत्र

अफ्रीका की प्रेरितिक यात्रा के पूर्व ही वाटिकन प्रेस के निर्देशक मातेओ ब्रूनी ने पत्रकारों के साथ सन्त पापा के कार्यक्रम को साझा करते हुए कहा था कि आल्जीरिया में इस यात्रा के दौरान निःसन्देह सन्त अगस्टीन की विरासत और उत्तरी अफ्रीका में ख्रीस्तीय धर्मानुयायियों की मौजूदगी का ज़िक्र होगा। साथ ही मुस्लिम जगत के साथ बातचीत और आप्रवास का मुद्दा भी मायने रखेगा।

सि. फिलोमीना

अन्नाबा में सन्त पापा लियो ने नन्हीं धर्मबहनों द्वारा संचालित एक वृद्धाश्रम की भेंट की जहाँ धर्मबहनों की प्रधान सि. फिलोमीना पीटर ने उनके आदर में अभिवादन पत्र पढ़ा। सि. पीटर ने कहा कि वे सन्त पापा लियो की इस भेंट के लिये अत्यन्त प्रसन्न हैं तथा ईश्वर के प्रति आभार व्यक्त करती हैं जिन्होंने उन्हें सन्त पापा के दर्शन करने का सुअवसर प्रदान किया। उन्होंने कहा कि नन्हीं धर्मबहनें जो सम्पूर्ण विश्व में बुज़ुर्गों की सेवा करती हैं सन्त पापा और उनके मनोरथों के लिये विशेष प्रार्थना करती हैं।

सि. फिलोमीना पीटर ने कहा, हमारे यहाँ रहने वालों का जीवन समझदारी, अनुभव और शुक्रगुज़ारी से भरा है, लेकिन दर्द, अकेलेपन, मुश्किलों और तकलीफ़ों से यह परिपूर्ण है। आज आपकी मौजूदगी के कारण वे ईश्वर के प्रेम को महसूस कर सकते हैं, जो उन्हें यह खुशी का मौका दे रहे हैं।

उन्होंने सन्त पापा से कहा कि उनकी भेंट उनके लिये सदैव बहुत खुशी और हिम्मत का ज़रिया बनी रहेगी, जिसे हम ज़िंदगी भर संभालकर रखेंगे।

Thank you for reading our article. You can keep up-to-date by subscribing to our daily newsletter. Just click here

14 अप्रैल 2026, 11:48